एक्सप्लोरर

'मनमोहन सरकार में सैनिकों के सिर काट ले जाते थे आतंकी', केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- हमारी सरकार ने...

Amit Shah Haryana Visit: अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के पीएम बनने के बाद हमने पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से करारा जवाब दिया.

Amit Shah On Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकी हमलों को लेकर पूर्व की मनमोहन सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने रविवार (18 जून) को कहा कि 9 साल पहले का भारत याद कीजिए, आए दिन पाकिस्तान (Pakistan) से आतंकवादी घुसकर हमारे जवानों के सर काट कर ले जाते थे, लेकिन मनमोहन और सोनिया सरकार उफ नहीं करती थी. मोदी जी प्रधानमंत्री बने, पाकिस्तान ने फिर से उरी (Uri) में हमला किया, पुलवामा (Pulwama) में हमला किया. मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के परखच्चे उड़ाने का काम किया.

अमित शाह केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को हरियाणा के सिरसा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन पिछले 9 सालों में हमारा विपक्ष भी मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता. ये हुड्डा सरकार '3डी' सरकार थी. पहला डी दरबारी, दूसरा डी दामाद और तीसरा डी डीलरों की सरकार थी. मनोहर लाल खट्टर ने इन तीनों डी को समाप्त कर दिया है. 

भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हुड्डा साहब आपकी सरकार कई सालों तक रही, लेकिन कभी आपने 6,000 रुपया किसान को सीधा नहीं भेजा. मनोहर लाल खट्टर भावांतर योजना लेकर आए, आप भावांतर योजना नहीं लाए. आपने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया. 

उन्होंने आगे कहा कि ये मोदी जी के 9 साल, भारत गौरव के 9 साल हैं, गरीब कल्याण के 9 साल हैं, भारत के उत्कर्ष के 9 साल हैं. आज कोविड के बाद पूरी दुनिया मंदी के चपेट में है, उस वक्त भारत में मोदी जी की नीतियों के कारण मंदी दस्तक नहीं दे पाई हैं. ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. 

अमित शाह ने और क्या कहा?

शाह ने कहा कि हरियाणा की भूमि जिसे भगवान कृष्ण ने गीता की रचना के लिए चुना, उस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं. जहां गुरु नानक देव जी 40 दिनों तक रहे, उस पवित्र गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को भी प्रणाम करता हूं. बीजेपी के नेतृत्व में हरियाणा देश का सबसे बड़ा बासमती चावल निर्यात करने वाला राज्य बना, सबसे पहला किरोसिन मुक्त राज्य बना, देश का सबसे पहला पढ़ी-लिखी पंचायतों वाला राज्य बना. 

ये भी पढ़ें- 

Manipur Violence: RSS ने मणिपुर के लोगों से की शांति की अपील, कांग्रेस बोली- संघ को अब याद आई, लेकिन पीएम मोदी का क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget