एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर बोले अमित शाह- संकल्प पत्र में कोई मुद्दा अभी फाइनल नहीं

भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम के मौके पर एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अभी संकल्प पत्र का कोई भी मुद्दा फाइनल नहीं है. इसे लोगों से सुझाव लेने के बाद गठित समिति फाइनल करेगी.

नई दिल्ली: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है. इसी सिलसिले में आज दिल्ली में 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' कार्यक्रम के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पत्रकारों से बात की. इस मौके पर राम मंदिर के मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ द्वारा पूछे गए एक सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अभी संकल्प पत्र का कोई भी मुद्दा फाइनल नहीं है.

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र बनाने के लिए अनेक समितियों का भी गठन किया है. ये समिति ही संकल्प पत्र के लिए सभी मुद्दों को अंतिम रूप देगी. बीजेपी ने आज से संकल्प पत्र बनाने के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की है. इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता 300 रथ, 7700 मतपेटी लेकर जनता के पास जाएंगे. इस मतपेटी के माध्यम से पार्टी संकल्प पत्र के लिए सवाल और सुझाव लेगी.

इस अभियान के लिए पार्टी हर राज्य में 20 लोगों की टीम तैनात करेगी. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अभियान के तहत आने वाले सवाल और सुझाव 12 विभागों के बीच बांटे जाएंगे. इसके आधार पर संकल्प पत्र तैयार होगा. संकल्प पत्र से ही बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार होगा, ये एक प्रयोग है जो देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए हैं.

पार्टी का लक्ष्य है कि अगले एक महीने के अंदर इस कार्यक्रम के जरिए 10 करोड़ लोगों के सुझाव संकल्प पत्र के लिए आए. बीजेपी चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम देती है. 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' के बारे में बताते हुए अमित शाह ने कहा, ''संकल्प पत्र लोकतांत्रिककरण का अनूठा प्रयोग कर रहे हैं."

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "सात अलग अलग तरीके से हम लोगों से संपर्क करने वाले हैं. 10 करोड़ लोगों से हमारे कार्यकर्ता संपर्क करने वाले हैं. उनसे मिले सुझावों के आधार पर बीजेपी अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी."

यह भी पढ़ें- 

हाजीपुर रेल हादसा: जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने योगी आदित्यनाथ को नहीं दी रैली करने की इजाजत देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget