एक्सप्लोरर

दिल्ली में 900 करोड़ की तो गुजरात में 700 KG ड्रग्स पकड़ी, 8 ईरानी नागरिक भी गिरफ्तार

NCB Action: दिल्ली में एनसीबी ने 900 करोड़ रुपए की कीमत वाली 82 किलोग्राम कोकीन बरामद की. साथ ही गुजरात तट पर NCB और नौसेना ने 700 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की.

Cocaine size in Delhi: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार (15 ननंबर) को दिल्ली में 82.53 किलोग्राम कोकीन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 900 करोड़ रुपए है. इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. ये कोकीन की खेप नांगलोई और जनकपुरी क्षेत्रों में एक कूरियर ऑफिस से बरामद की गई और इसे ऑस्ट्रेलिया भेजा जाना था.

इस कार्रवाई के साथ ही एनसीबी, भारतीय नौसेना और गुजरात एटीएस ने गुजरात तट के पास 700 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया. जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में आठ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. ये दोनों  जब्ती एक ही दिन में की गई. जिससे सरकार की नशामुक्त भारत की प्रतिबद्धता साफ झलकती है.

अमित शाह ट्वीट करके दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर एनसीबी को इन सफलताओं के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा “एक ही दिन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई मोदी सरकार की नशामुक्त भारत की अडिग प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हमारी नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई ‘नीचे से ऊपर’ के दृष्टिकोण पर आधारित है और ये अभियान लगातार जारी रहेगा.”

विदेशी संबंधों से जुड़े हैं ड्रग्स सिंडिकेट
एनसीबी अधिकारियों का कहना है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय लेवल पर फैला हुआ है. गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली और सोनीपत के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने कहा कि जब्त कोकीन की क्वालिटी हाई लेवल की है. जिनकी विदेशी बाजारों में बहुत डिमांड है.

दिल्ली में पहले भी हुई बड़ी ड्रग्स जब्तियां
ये पहली बार नहीं है जब राष्ट्रीय राजधानी में इतनी बड़ी ड्रग्स खेप पकड़ी गई हो. 2 अक्टूबर को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में एक गोदाम से 560 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की गई थी. इसकी कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपए आंकी गई थी जो दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स केस था.

तुषार गोयल का मामला
महिपालपुर मामले में कथित मास्टरमाइंड तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया था जो दिल्ली कांग्रेस के आरटीआई सेल के अध्यक्ष भी थे. इस मामले ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर युवाओं को नशे की ओर धकेलने और अवैध धन से चुनाव जीतने का आरोप लगाया. 

सरकार की सख्त नीति और आगे की राह
हालिया जब्तियों से ये साबित होता है कि मोदी सरकार नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह तैयार है. गृह मंत्री अमित शाह की सख्त चेतावनी और एनसीबी की कार्रवाई इस दिशा में बड़े कदम हैं. ऐसे अभियान न केवल देश की सुरक्षा को मजबूत करेंगे बल्कि युवाओं के भविष्य को भी सुरक्षित बनाएंगे.

ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले PAK हुआ बेनकाब! घूमता-कसरत करता नजर आया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget