एक्सप्लोरर

अमित शाह की दो टूक, हम नागरिकता कानून से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे, ये अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ कहा कि सरकार इससे पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने ये भी कहा कि ये कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है.

जोधपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज साफ तौर कहा कि बीजेपी नागरिकता कानून के अपने फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये कानून अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है. जोधपुर के कमला नेहरू नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही. सीएए के समर्थन के लिए उन्होंने एक टोल फ्री नंबर का भी शुभारंभ किया. इस पर मिसकॉल करके कोई भी व्यक्ति नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अपना समर्थन जता सकता है.

अमित शाह ने कहा कि चाहे सारे विपक्षी दल नागरिकता कानून के खिलाफ एकजुट हो जाएं लेकिन बीजेपी इस फैसले से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो देश के युवाओं को गुमराह कर रही है कि मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी. कांग्रेस को देश हित के सभी मुद्दों को अपने वोट बैंक से जोड़ने की आदत हो चुकी है. कांग्रेस ने इस कानून को लेकर दुष्प्रचार किया. शाह ने कहा कि जब कांग्रेस ने इस कानून को लेकर दुष्प्रचार अभियान शुरू किया तो उन्होंने भी जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के समर्थन में तीन करोड़ लोगों से घर जाकर मुलाकात की जाएगी. पांच सौ सभाएं की जाएंगी. ये कल से शुरू हो जाएगा.

विरोध करने वालों से पूछा कि क्या वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आज़ाद और राजेंद्र बाबू को मानेंगे या नहीं? अमित शाह ने कहा कि हमने अपने अल्पसंख्यक वर्ग को पूरी इज्जत से अपनाया और वो यहां फल फूल भी रहे हैं. कांग्रेस ने अपनी पार्टी के नेताओं का वचन पूरा नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देंगे. उन्होंने कहा कि विरोध कर रही पार्टियां दलित लोगों का विरोध कर रही हैं.

ममता का पीएम मोदी पर निशाना, पूछा- आप भारत के प्रधानमंत्री लेकिन हमेशा पाकिस्तान की बात क्यों करते हैं?

गृहमंत्री ने आगे कहा कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए लेकिन ऐसा कांग्रेस पार्टी ने किया. पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक थे वो कम हो गए, वे कहां गए. बहन बेटियों की इज्जत लूटी गई. जबरन निकाह करवाए गए. ये सत्तर साल तक चला लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली. जो शरणार्थी यहां आए उनका भारत पर उतना ही अधिकार हैं, जितना कि मेरा. यहां बड़ी संख्या में शरणार्थी आए हैं, हम उनका दिल से स्वागत करते हैं. इस देश में मोदी जी ने सभी को सम्मान देने का काम किया.

वहीं राहुल गांधी को चुनौती देते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को पढ़ा है तो कहीं भी आकर इसपर बहस कर लें. उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करें कि कैसे इस कानून से किसी व्यक्ति की नागरिकता जाएगी. अमित शाह ने कहा कि वह शरणार्थियों के मानवाधिकार की रक्षा करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget