एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: शिंदे को जीत का आशीर्वाद, उद्धव ठाकरे को बताया बालासाहेब का कुपुत्र! जानें परमहंस आचार्य ने महाराष्ट्र चुनाव पर और क्या कहा

आचार्य परमहंस ने कहा कि हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का आज स्मृति दिन है, लेकिन उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए वह बोले कि वह तो उनका कुपुत्र है. बालासाहेब के सिद्धांत पर एकनाथ शिंदे चल रहे हैं.

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 20 नवंबर, 2024 यानी आगामी बुधवार को वोट डाले जाएंगे. दो दिनों बाद महाराष्ट्र की जनता अगले 5 साल की भविष्य के लिए मतदान करेगी. नेता, अभिनेता और राजनेता पूरी ताकत लगा रहे हैं. चुनाव में मौलानाओं की भी एंट्री हो गई है तो अब साधु संत भी अपनी-अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. महाराष्ट्र के राजनीतिक मुद्दों पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जो मौलाना लोग फतवा जारी कर रहे हैं या तो वो फतवा छोड़ दें या तो देश छोड़ दें.  

अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि आज हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे का स्मृति दिन है. छत्रपति शिवाजी महाराज के संकल्पों को पूरा करने के लिए बालासाहेब ठाकरे ने अपने पूरे जीवन को खापा दिए. अलग बात है कि एक उनका कुपुत्र उद्धव ठाकरे अलग रास्ते पर चला गया है, लेकिन उनके जो सिद्धांत थे उस सिद्धांत पर एकनाथ शिंदे चल रहे हैं. हम साधु संतों का आशीर्वाद एकनाथ शिंदे जी के साथ में है. 

मौलानाओं के फतवा जारी करने पर क्या बोले संत?

परमहंस आचार्य ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक संवैधानिक राष्ट्र है. लोकतंत्र के दायरे में सबको रहना चाहिए. अब फतवा धारी या तो ये लोग फतवा छोड़ दें या देश छोड़ दे. नहीं तो हम लोग दुनिया छुड़वा देंगे इनको. जो लोग ये धमकी दे रहे हैं कि जो बीजेपी को या शिवसेना को वोट देगा उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. इन लोगों को हम चिन्हित कर रहे हैं और इनको हम लोग फांसी के फंदे तक ले जाएंगे. जिस तरह से लोगों में भय पैदा कर के वोट जिहाद चलाया जा रहा है, यह भारत में चलने वाला नहीं है.” 

‘अब वोट जिहाद भी शुरू हो गया’

आचार्य ने कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है. अभी तक हम लोग लव जिहाद, लैंड जिहाद, व्यापार जिहाद सुनते थे, लेकिन अब वोट जिहाद शुरू हो गया है.

‘RSS पर प्रतिबंध लगाने वाला पैदा नहीं हुआ’

परमहंस आचार्य ने कहा कि इस बार महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का जो गठबंधन है वह मजबूत है. चाहे उत्तर भारतीय हो या महाराष्ट्रीय हो. सभी एक तरफा सपोर्ट बीजेपी-शिवसेना को हैं. यही कारण है कि उद्धव ठाकरे को अब जिहादियों का सपोर्ट लेना पड़ रहा है. जिहादियों ने उद्धव ठाकरे से कह दिया है कि जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएंगे. उद्धव ठाकरे ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के लिए संकल्प ले लिया है. अब इनको यह नहीं पता है कि आरएसएस राष्ट्र भक्तों का संगठन है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कोई प्रतिबंध लगा दे ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- ‘बालासाहेब का शिवसैनिक कभी पीठ में छुरा नहीं घोंपता’, शिंदे पर निशाना साधते हुए बोले उद्धव ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget