एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार? अमित शाह ने देर रात तक सीएम शिंदे, अजित पवार और फडणवीस के साथ की मीटिंग

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एनसीपी छोड़ एनडीए सरकार में शामिल हुए अजित पवार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना है. इस बीच अमित शाह ने बीती रात एक अहम बैठक की है.

Maharashtra Cabinet Expansion: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर महाराष्ट्र के पुणे में हैं. इस दौरान उन्होंने शनिवार (05 अगस्त) को देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार और चंद्रकांत पाटिल के साथ एक बैठक की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मीटिंग करीब ढाई घंटे तक चली और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई. रात करीब 10 बजे से लेकर देर रात 12.30 बजे तक ये बैठक चली है. सहकारिता परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमित शाह शनिवार रात 8 बजे के करीब पुणे पहुंचे थे.

लोकसभा सीटों का भी लिया रिव्यू

गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कल देर रात पुणे में हुई बैठक में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों रिव्यू लिया गया. बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, चंद्रकांत पाटिल और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले मौजू थे. सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने कहा कि अजित पवार के सरकार में आने से लोक सभा चुनाव में गठबंधन और मज़बूत हुआ है.

दो दिनों के दौरे पर अमित शाह

इससे पहले अमित शाह पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. सहकारिता परिषद का कार्यक्रम आज रविवार (06 अगस्त) को होना है, इसी में हिस्सा लेने के लिए वो पुणे पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात की और लोकसभा चुनाव को लेकर 48 सीटों पर मंथन भी किया.

अमित शाह रविवार को पुणे में सहकारी समितियों के केंद्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) कार्यालय के डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि विजन में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सहकारिता मंत्रालय ने देश में सहकारी आंदोलन को सुदृढ़ करने के लिए पहल की है.

ये भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे से मांगे 50 करोड़ रुपये! विधानसभा में सीएम के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget