एक्सप्लोरर

बीजेपी पदाधिकारियों के साथ आज 2 बजे मीटिंग करेंगे अमित शाह, राम मंदिर समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं जिसका उद्देश्य 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को विजय दिलाने के लिए रास्ता बनाना है.

Amit Shah Meeting With Party Workers: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार (23 दिसंबर) को पार्टी पदाधिकारियों से दोपहर 2 बजे मुलाकात करेंगे. पार्टी विशेषज्ञों के मुताबिक, मीटिंग के अहम मुद्दों में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अहम रणनीतियां, राम मंदिर के उद्घाटन के विषय पर भी चर्चा की जाएगी. 

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के उद्घाटन के संबंध में भी एक विस्तार से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा. जिसके तहत उस दिन देश के हर मंदिर में पूजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

अमित शाह बोले-समाज का समाधान गीता में है
हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में संत सम्मेलन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान भगवद्गीता में है और इसका संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गीता महोत्सव आयोजित करने की इच्छा जताई थी और 2016 से यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है.

घोषणा पत्र में भी भारत की महान संस्कृति का करते हैं जिक्र
अमित शाह ने कहा, बीजेपी इस विश्वास के साथ अपना चुनावी घोषणा पत्र लाती है कि देश की महान संस्कृति को हमेशा आगे बढ़ाया जाना चाहिए. शाह ने कहा कि देश की महान संस्कृति को मार्गदर्शक मानकर नीतियां तय की गईं हैं. उन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बारे में भी बात की और कहा कि इसके निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर का भारतीय संघ के साथ पूर्ण एकीकरण संभव हो सका.

कब शुरू हुआ राम मंदिर का निर्माण?
मोदी के कार्यकाल में, राम मंदिर (उत्तर प्रदेश के अयोध्या में) का निर्माण शुरू हुआ और अब भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे, मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक गलियारे और कश्मीर में माता शारदा देवी मंदिर के उद्घाटन के बारे में भी बात की. गृह मंत्री ने नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में तमिलनाडु के ऐतिहासिक राजदंड ‘सेन्गोल’ की स्थापना का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: जम्मू में PAK की तरफ से घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम, गोलीबारी में ढेर हुआ एक घुसपैठिया, लाश घसीटकर ले जाते दिखे आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget