एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन : अमित शाह ने कहा, 'मोदी सरकार ने सियासत से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को खत्म किया'

नई दिल्ली : एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम ‘शिखर सम्मेलन’ में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर जीत कर आएंगे. मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज का पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को भारतीय राजनीति से खत्म करने का काम मोदी सरकार ने किया है.'

उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार ने देश को बदलने का काम किया है, देश में 2018 तक एक गांव भी नहीं रहेगा जहां बिजली नहीं होगी. वन रैंक वन पेंशन' का काम मोदी सरकार ने एक झटके में पूरा कर दिया. राजनीतिक पार्टियों की नगद चंदा राशि को 2000 रुपये करके देश की राजनीति से कालाधन घटाने का काम किया गया है.'

उन्होंने आगे कहा, 'मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक कर सेना के अपमान का पाकिस्तान से बदला लिया. 26 मई को तीन साल पूरे होंगे, लेकिन हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगा सकते. नोटबंदी से सारा कालाधन बैंकों में आया. 3 साल में 4 करोड़ घरों में शौचालय पहुंचाया है. ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.'

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'मोदी सरकार की फसल बीमा योजना किसानों के सम्पूर्ण हित वाली योजना है. शास्त्री जी के कहने पर लोगों ने अन्न छोड़ा था वहीं मोदी जी के कहने पर देशवासियों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी है. मोदी के पीएम बनने के बाद देश के लगभग हर राज्य में बीजेपी की स्थिति मजबूत हुई है. तीन सालों में केंद्र की सरकार ने जो काम किया उससे उत्तर प्रदेश के मतदाता की उम्मीद बढ़ी इसलिए बीजेपी को बहुमत दिया.'

शिखर सम्मेलन : अमित शाह ने कहा, 'मोदी सरकार ने सियासत से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को खत्म किया

तीन तलाक पर बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'तीन तलाक़ को राजनीतिक नहीं बनाना चाहिए. बीजेपी मानती है कि ये मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय है. तीन तलाक़ संविधान के ख़िलाफ़ है. EVM मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ईवीएम के मुद्दे पर इलेक्शन कमीशन ने राजनीतिक दलों से बात की है, जिसे भी शिकायत है वह ईसी से बात करे.'

राम मंदिर पर अमित शाह ने कहा, 'राम मंदिर बीजेपी के घोषणापत्र में है. हम संवैधानिक या आपसी सहमति से मंदिर बनाएंगे. गोरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहुत से कानून का उल्लंघन होता है और गोरक्षा पर ही ऐसा हो रहा है.'

शाह ने कहा, 'अन्य दलों के लिए राजनीति चुनाव जीतने के लिए. बीजेपी एक विचार और जनता की आकांक्षा को पूरा करने के लिए लगी है. पार्टी अध्यक्ष के नाते मेरा दायित्व है की मोदी जी के अच्छे काम को लेकर गांव-गांव जाऊं, लोगों को बताऊं.' सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हमने ये संदेश दिया कि हम अपने जवानों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

कश्मीर मुद्दे पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, 'मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि कश्मीर की समस्या का हम जल्द समाधान करेंगे. पत्थरबाज़ी का प्रोग्राम कश्मीर के सिर्फ साढ़े 3 जिलों में सिमटा हुआ है. मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूँ की हम बहुत जल्द कश्मीर की समस्या का हल करेंगे.'

शिखर सम्मेलन : अमित शाह ने कहा, 'मोदी सरकार ने सियासत से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को खत्म किया

केंद्र की सरकारी की उपलब्धियों को गिनवाते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार स्टार्टअप, मुद्रा योजन, स्किल इंडिया के तहत नौकरियां दे रही है. जहां-जहां बीजेपी की सरकार है वहां कृषि विकास दर 10 फीसदी से कम नहीं रहा है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 10 साल के शासन के बाद हमसे सरकार से सवाल पूछने का हक़ नहीं है. सवाल करने का हक़ देश की जनता को है.

नोटबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'नोटबंदी की वजह से 90 लाख लोगों ने पैन कार्ड बनवाया. नोटबंदी से कितना पैसा आया ये RBI बताएगा, लेकिन इससे अर्थव्यवस्था का फायदा हुआ है.' कुछ महीनों बाद होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर अमित शाह ने कहा कि हम एनडीए के सभी दलों से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि देश को एक अच्छा राष्ट्रपति मिले.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए शाह ने कहा, 'अपनी पार्टी को खत्म करने के लिए केजरीवाल बहुत ही कुशल हैं, बदला लेने का सवाल ही नहीं है.' नीतीश कुमार के दुबारा साथ आने के सवाल पर शाह ने कहा कि नीतीश कुमार से हम सम्पर्क में नहीं हैं, ना ही उधर से कभी कोई संपर्क किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KR पुरम ट्रिपल मर्डर केसः बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए सवाल
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रियंका गांधी के सवाल
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार
शताब्दी पुराने सेवा दल के नए चीफ ऑर्गेनाइजर बीवी श्रीनिवास, कांग्रेस ने क्यों सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी?
शताब्दी पुराने सेवा दल के नए चीफ ऑर्गेनाइजर बीवी श्रीनिवास, कांग्रेस ने क्यों सौंपी जिम्मेदारी?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget