एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री बने अमित शाह, अब BJP अध्यक्ष पद की दौड़ में जेपी नड्डा सबसे आगे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मोदी कैबिनेट में शामिल होने के बाद अब चर्चा है कि जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में एतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं. ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. खबरों की माने तो पार्टी अध्यक्ष का पद जेपी नड्डा को सौंपा जा सकता है. लोकसभा चुनाव में नड्डा को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जहां पार्टी ने 62 सीटें जीतीं हैं.

अमित शाह को मिल सकती है किसी बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी

खबरों की माने तो अमित शाह मोदी कैबिनेट में किसी बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. शाह को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है. हालांकि उन्हें विदेश मंत्रालय मिलने की चर्चा भी जोरों पर हैं. लेकिन उन्हें विदेश मंत्रालय मिलने की संभावना इसलिए कम नज़र आ रही है क्योंकि मोदी कैबिनेट में इस बार जय शंकर को शामिल किया गया है. वह विदेश सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साथ ही उन्हें विदेशी मामलों की अच्छी जानकारी है.

मंत्री पद की शपथ के बाद बोले अमित शाह- देश सेवा में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तैयार हूं

अमित शाह ने गांधीनगर से जीता इस बार चुनाव

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहते हुए पार्टी और संगठन को लगातार मजबूत करने में लगे रहे. उनकी मेहनत का नतीजा ही रहा कि पार्टी ने साल 2014 में 282 और 2019 में 303 सीटों का आंकड़ा छुआ. इस बार उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव गुजरात के गांधीनगर से लड़ा था. यह सीट पार्टी का गढ़ माना जाता है. अमित शाह 5 लाख 54 हजार वोटों से चुनाव जीते हैं. इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने डॉक्टर सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा था. चावड़ा चुनाव हार गए हैं. इस बार लगभग अमित शाह को विदेश मंत्रालय मिलन तय माना जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार 1 में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज ने इस बार मंत्री पद की शपथ नहीं ली है.

नड्डा बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में बीजेपी नेता जे पी नड्डा का नाम उभरा है. नड्डा नयी मोदी सरकार में शामिल नहीं हुए हैं. शाह के मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बाद पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ सिद्धांत के तहत उन्हें बजेपी अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ सकता है.

नड्डा हिमाचल प्रदेश के ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और उन पर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को काफी विश्वास है. उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी रहा है और उनकी छवि साफ सुथरी मानी जाती है. वह मोदी की अगुवाई वाली पहली राजग सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे. सूत्रों ने बताया कि नड्डा बीजेपी संसदीय बोर्ड के भी सदस्य है जो बीजेपी की शीर्ष निर्णय करने वाली संस्था है और इसका सदस्य होने के नाते वरिष्ठता के लिहाज से भी वह उपयुक्त माने जा रहे हैं.नड्डा अमित शाह के भी करीबी माने जाते हैं. यदि वह बीजेपी अध्यक्ष बनते हैं तो वह हिमाचल के पहले नेता होंगे.

कौन हैं जेपी नड्डा

जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर, 1960 में ब्राह्मण परिवार में डॉ. नारायण लाल नड्डा के घर हुआ. उनकी शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल पटना में हुई. पटना कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय में बीए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की. 1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल विधानसभा पहुंचे. 1994 से 1998 तक पार्टी समूह के नेता के रूप में कार्य किया. वर्ष 2008 से 2010 तक नड्डा वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे. जबकि पूर्व केंद्र सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहे. नड्डा 16 साल की उम्र में छात्र राजनीति में उतर गए थे. उस समय बिहार में स्टूडेंट मूवमेंट चरम पर था. 1977 में पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में सचिव चुने गए, जबकि 13 साल विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे.

मोदी लगातार दूसरी बार बने प्रधानमंत्री, 57 मंत्रियों के साथ ली शपथ, अमित शाह- जयशंकर भी बने कैबिनेट मंत्री

अनदेखी तस्वीरें: मोदी के शपथ समरोह में सोनिया-राहुल, अंबानी परिवार सहित 8 हजार लोगों ने की शिरकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget