एक्सप्लोरर

बॉर्डर पर होगा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम, कश्मीर पहुंचकर अमित शाह बोले- 'नाकाम कर देंगे साजिश'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बॉर्डर आउटपोस्ट 'विनय' का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात करने की बात कही.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम तैनात कर रही है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए सीमा के आसपास सुरंगों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा. कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम सीमा चौकी विनय के दौरे के दौरान बीएसएफ कर्मियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वर्तमान में 26 से अधिक प्रौद्योगिकी संबंधी पहल का परीक्षण किया जा रहा है, जिनमें ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी भी शामिल है.

अमित शाह ने की BSF के योगदान की तारीफ

अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के योगदान की सराहना की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जवानों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुरक्षा बलों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

"दुश्मन की हर हरकत पर रहेगी नजर"

अमित शाह ने कहा, ‘‘सीमा पर तैनाती के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम के दो मॉडल विकसित किए गए हैं. पूरी सीमा पर इनके स्थापित होने के बाद सैनिकों को सूचना प्राप्त करना और तकनीक का इस्तेमाल करके दुश्मन की किसी भी हरकत पर तुरंत कदम उठाना बहुत आसान हो जाएगा.’’ अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ का पता लगाने और सुरंगों की पहचान करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कई परीक्षण किए गए हैं.

सुरक्षा बलों को मिलेगी तकनीकी सहायता

गृह मंत्री ने कहा कि कुछ वर्षों में भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर तैनात सुरक्षा बलों को तकनीकी सहायता से पूर्णतः लैस कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रौद्योगिकी से संबंधित 26 से अधिक पहल का परीक्षण किया जा रहा है, जिनमें ड्रोन रोधी प्रौद्योगिकी, सुरंग पहचान प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी शामिल हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले मार्च तक परिणाम प्राप्त हो जाएंगे, जिससे सैनिकों के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना आसान हो जाएगा.

अमित शाह ने नई सुविधाओं का किया उद्घाटन 

दौरे के दौरान गृह मंत्री ने बीएसएफ के सहायक कमांडेंट विनय प्रसाद को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 2019 में कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्यूटी के दौरान कुर्बानी दी थी. इससे पहले, 2021 में, शाह ने जम्मू सीमा पर मकवाल सीमा चौकी का भी दौरा किया था. उन्होंने अग्रिम सीमा चौकी का भी निरीक्षण किया और सीमा पर नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया, जिनमें आठ महिला बैरक, हाई-मास्ट लाइट, एक जी प्लस वन टावर और एक समग्र बीओपी शामिल हैं, जिनका निर्माण 47.22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. उन्होंने पूरे वर्ष सीमाओं की रक्षा करने में बीएसएफ के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘असली चुनौती तभी समझ में आती है जब कोई उस स्थान का दौरा करता है.’’

अमित शाह बोले- '‘बीएसएफ का इतिहास उज्ज्वल'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ठंड, बारिश या भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है, तो आप दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अग्रिम चौकियों पर 365 दिन और 24 घंटे तैनात रहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ का इतिहास उज्ज्वल है और पूरा देश राष्ट्र की रक्षा में उनकी भूमिका जानता है.’’ शाह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ पिछले युद्धों में बीएसएफ का योगदान सेना के समान ही था. गृह मंत्री ने कहा, ‘मोदी सरकार जवानों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए काम कर रही है और ऐसा करना जारी रखेगी.’’

ये भी पढ़ें-

नाइट ड्यूट में केवल दो लैंडिंग, हफ्ते में 48 घंटे का रेस्ट, पायलटों के लिए ये नए नियम 1 जुलाई से होंगे लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget