एक्सप्लोरर

Amit Shah Goa Visit: अमित शाह गोवा में रैली से करेंगे लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत, जानें पूरा कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह रविवार को पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर फरमागुडी शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी को उम्मीद है कि इसमें 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

Amit Shah Goa Visit: बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  रविवार (16 अप्रैल) को गोवा के पोंडा में रैली करेंगे. इसे चुनावी अभियान की शुरुआत कहा जा रहा है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के हवाले से दी. 

गोवा बीजेपी के महासचिव नरेंद्र सवाईकर ने शनिवार (15 अप्रैल) को कहा कि शाह रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे राज्य पहुंचेंगे, जिसके बाद वह संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. 

बीजेपी ने क्या कहा?
नरेंद्र सवाईकर ने बताया कि बैठक के बाद शाह पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर फरमागुडी शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सवाईकर ने कहा कि हम रैली में 25,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं. गठबंधन सहयोगी भी रैली में हिस्सा लेंगे. यह गोवा में बीजेपी के लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत होगी. सवाईकर ने विश्वास जताया कि बीजेपी गोवा की दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी. 

विपक्ष का क्या कहना है? 
गोवा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पड़ोसी राज्य कर्नाटक से महादयी नदी जल विवाद होने के बावजूद वहां विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने को लेकर शुक्रवार (14 अप्रैल) को बीजेपी और सीएम प्रमोद सावंत पर निशाना साधा.

टीएमसी के संयुक्त संयोजक सैमिल वॉल्वोइकर ने कहा कि गोवा में बीजेपी नेताओं को गृह मंत्री अमित शाह की 16 अप्रैल को होने वाली गोवा यात्रा के दौरान उनसे जल विवाद को लेकर दिए गए बयान पर स्पष्टीकरण मांगना चाहिए. बेलागवी में एक रैली के दौरान शाह ने दावा किया था कि गोवा ने महादयी के जल को कर्नाटक में मोड़ने के लिए सहमति दे दी है. इस बयान से बीजेपी बचाव की मुद्रा में आ गई थी. 

यह भी पढ़ें- Luizinho Faleiro Resigns: गोवा में ममता बनर्जी की TMC को झटका, राज्यसभा और पार्टी से लुइजिन्हो फलेरो ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget