एक्सप्लोरर

यूपीः अमित शाह के बयान के बाद तेज हुई मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन की धार

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित सीएए पर रैली में साफ कहा कि किसी भी कीमत पर कानून वापस नहीं लिया जाएगा.

लखनऊ: दिल्ली और यूपी समेत देश के कई राज्यों में नागरिकता कानून को लेकर पक्ष विपक्ष में जोर आजमाइश जारी है. एक तरफ दिल्ली के शाहीन बाग और यूपी में लखनऊ और प्रयागराज में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी रैलियां कर खुलकर कह रही है कि चाहे जितने प्रदर्शन हो जाएं, नागरिकता कानून वापस नहीं लिया जाएगा.

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित सीएए पर रैली में साफ कहा कि किसी भी कीमत पर कानून वापस नहीं लिया जाएगा. गृह मंत्री के बयान का असर यह हुआ कि मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली जैसे बड़े मुस्लिम धर्मगुरु अब धरना कर रही महिलाओं के पक्ष में आ खड़े हुए हैं.

मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन में बुद्धि शुद्धि यज्ञ हुआ

दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर प्रयागराज और लखनऊ में भी नागरिकता कानून को लेकर मुस्लिम महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को प्रयागराज के रोशनबाग स्थित मंसूर पार्क में महिलाओं के प्रदर्शन का दसवां दिन रहा.

दसवें दिन मंसूर पार्क में हिन्दू समाज के पुजारियों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि का यज्ञ किया. एक तरफ मुस्लिम महिलाएं मरते दम तक अपना धरना जारी रखने की बात कर रही हैं तो वहीं पुजारी बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ बुद्धि शुद्धि के लिए हवन भी कर रहे हैं.

महिलाओं का कहना है कि वो रहेंगी हिंदुस्तान की जमीन पर ही, चाहे जमीन के ऊपर जिंदा रहकर या फिर जमीन के अंदर दफन होकर,लेकिन वह देश नहीं छोड़ेंगी. इस धरने में छोटे-छोटे बच्चों के साथ स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियां भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं. सबकी बस एक ही मांग है कि केंद्र सरकार नागरिकता कानून वापस ले ले.

लखनऊ में शाम होते होते महिलाओं की भीड़ बढ़ी

यूपी की राजधानी लखनऊ के घंटाघर पर बीते 5 दिनों से मुस्लिम महिलाओं का नागरिकता कानून के खिलाफ धरना जारी है. मंगलवार को दोपहर में गृह मंत्री के बयान के बाद शाम होते होते घंटाघर पर धरने में शामिल होने आयीं महिलाओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली. इनसे पहले सैकड़ों की संख्या में महिलाओं के धरने को आगे बढ़ाने के लिए जब जरूरी सामान लाया जाने लगा, तब पुलिस ने अंगीठी, कम्बल, रजाई और खाने पीने की चीजें जब्त कर लीं.

इसके बाद पुलिस ने 3 अलग-अलग एफआईआर भी दर्ज किए. इनमें देश के जाने माने शायर मुनव्वर राणा की 2 बेटियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया. अब लखनऊ में घंटाघर के अलावा गोमती नगर में भी महिलाओं का एक अलग धरना शुरू हो गया है. ऐसे में पुलिस के लिए महिलाओं के धरने से निपटना बड़ी चुनौती बन गई है.

फिरंगी महली ने महिलाओं के धरने के समर्थन किया

मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने मंगलवार को नागरिकता कानून को लेकर महिलाओं के धरने के समर्थन कर दिया है. अबतक इन मामले में चुप्पी साधे मुस्लिम धर्मगुरु भी गृह मंत्री के बयान के बाद खुलकर सामने आए हैं. फिरंगी महली ने कहा कि शांन्तिपूर्ण प्रदर्शन करना सबका हक है.

महिलाओं के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि वो महिलाओं को सलाम करते हैं जो ठंड में हिम्मत करके इस कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं. फिरंगी महली ने महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को गलत बताते हुए कहा कि इस धरने को गैरकानूनी कहना भी गैरकानूनी है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: JDU स्टार प्रचारक लिस्ट से PK के बाहर होने पर टीम ने कहा- रिजल्ट बताएगा कौन है स्टार

बेटियों पर केस दर्ज होने पर बोले शायर मुनव्वर राणा, हुकूमत कान में तेल डालकर बैठी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget