एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, 200 से अधिक सीटें जीतने का किया दावा

‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को रवाना करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी.

उज्जैन: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंका. इसके साथ ही शाह ने कहा कि राज्य में इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी भगवान महाकाल के आशीर्वाद से 200 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी और लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी. ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को रवाना करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी. उन्होंने दावा किया कि पार्टी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी.

इस कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शाह और चौहान ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की. कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शाह ने चौहान की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. करीब ढ़ाई महीने तक चलने वाली इस यात्रा का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा और प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों से यह यात्रा गुजरेगी.

मुख्यमंत्री चौहान की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि वह देश के ‘सफल से सफल मुख्यमंत्री’ हैं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बीजेपी लगातार चौथी बार मध्यप्रदेश में सत्ता में आएगी. उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज के शासन में मध्यप्रदेश में तेजी से विकास हुआ है. उनके शासन में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से बाहर निकला. पूरे राज्य में सड़क बनाने और बिजली प्रदाय करने के काम सहित कई अन्य काम भी शिवराज ने किये हैं.’’ शाह ने कहा, ‘‘मैं जो यह भीड़ देख रहा हूं, जनता का जो मूड देख रहा हूं, मुझे यह कहते हुए कतई भी हिचक नहीं हैं कि यह ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आज से ही विजय यात्रा में परिवर्तित होने वाली है.’’

उन्होंने कहा, शिवराज के शासन में मध्यप्रदेश का विकास कहां से कहां पहुंच गया. मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम लिए बगैर शाह ने तंज कसा, ‘‘कांग्रेस वालों को सपना आता है कि वह मध्यप्रदेश में सरकार बनाएंगे. किसके सहारे सरकार बनाओगे. धनपति के सहारे सरकार नहीं बनती.’’ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जिताने का जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार 2019 में फिर से आने वाली है और शिवराज की सरकार भी 2018 में चौथी बार आयेगी. ये दोनों सरकारें मिलकर मध्यप्रदेश को देश का सबसे अधिक विकसित राज्य बनाएंगे.’’

शाह ने कहा कि थोड़े दिन पहले मोदी ने किसानों के लिए सोयाबीन, ज्वार और मक्का सहित सभी फसलों के डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का काम किया है. कांग्रेस के राज में 70 साल तक एक ही परिवार का शासन रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपकी मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार रही. इन 10 सालों में आपने मध्यप्रदेश को क्या दिया. उसे मध्यप्रदेश की जनता के सामने रखो.’’

शाह ने कहा, ‘‘जब मनमोहन की सरकार थी, तब कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को 1.34 लाख करोड़ रूपये दिये थे और नरेन्द्र मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश को 3.44 लाख करोड़ रूपये देने का काम किया. इसके अलावा, मोदी सरकार ने प्रदेश को विभिन्न योजनाओं के तहत 43,000 करोड़ रूपये भी दिये हैं.

उन्होंने मध्यप्रदेश में बीजेपी शासन के दौरान किये गये विकास के कार्यों और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान किये गये विकास के कार्यों पर कांग्रेस नेताओं को इस यात्रा के दौरान चर्चा करने की चुनौती भी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget