एक्सप्लोरर

प्लांटेड खबरों पर न जाएं, नहीं होगा बीजेपी से कोई गठबंधनः संजय राउत

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि जो ख़बरें आ रही है कि शिवसेना ने 2014 के लोकसभा फ़ॉर्मूले को स्वीकार कर लिया है और टीडीपी के मंत्री पद हमें दिए जाएंगे ये सब प्लांटेड खबरें है.

नई दिल्लीः केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना की नाराजगी खत्म नहीं हुई और बीजेपी की शिवसेना से दोबारा नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश पर पानी फिर गया है. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि जो ख़बरें आ रही है कि शिवसेना ने 2014 के लोकसभा फ़ॉर्मूले को स्वीकार कर लिया है और टीडीपी के मंत्री पद हमें दिए जाएंगे ये सब प्लांटेड खबरें है. शिवसेना अब अपनी भूमिका पर क़ायम है. संजय राउत ने ये भी कहा कि बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होगा ये फैसला 2016 में ले लिया गया था वही आज भी हमारा यही फैसला है. जिस तरह अमित शाह उद्धवजी से मिलने आए उसी तरह देश की राजनीति के 6-7 बड़े महत्वपूर्ण राजनेता पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे मिलना चाहते है उन्हें भी हम समय देनेवाले है. कोई बाहरी आकर शिवसेना के फैसले को प्रभावित नहीं कर सकता है. उद्धव जी ने पालघर चुनाव के बाद कहा था कि देश में सभी को एक होकर बीजेपी का सामना करना चाहिए, समझ लीजिए की उस प्रक्रिया कि शुरुआत हो चुकी है. ध्यान रहे की बीजेपी सूत्रों ने शाह और उद्धव ठाकरे की बैठक को 'सकारात्मक ' बताया था और दावा किया था कि दोनों सहयोगी दलों के बीच तनाव कम हुआ है. लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि हम बीजेपी के साथ नहीं अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "भविष्य में होने वाले सभी चुनावों के लिए फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है. कैसे कोई बाहरी आकर इसे प्रभावित कर सकता है?" बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से उनके मुंबई के आवास मातोश्री जाकर मुलाकात की थी और इसके बाद अमित शाह की ओर से बयान आया था कि बीजेपी-शिवसेना 2019 का ही नहीं 2024 का चुनाव भी साथ ही लड़ेंगे. हालांकि शिवसेना की ओर से बीजेपी के लिए कोई सकारात्मक बयान नहीं आया बल्कि शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्रामा जारी है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है. शिवसेना अध्यक्ष ने पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि हार का सामना करने वाले शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वानगा ने बीजेपी को 'डरा' दिया. अमित शाह से मुलाकात को उद्धव ने बताया 'ड्रामा', बोले- हमने बीजेपी को डरा दिया अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से भी नहीं बनी बात, शिवसेना बोली- अकेले लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget