एक्सप्लोरर

Pawan Khera Remark: पीएम मोदी पर पवन खेड़ा के बयान से भड़के अमित शाह, कहा- 'राहुल गांधी के कांग्रेस का नेता बनने के बाद से...'

Amit Shah Slams Congress: गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के पीएम मोदी पर किए तंज का करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा 2024 के बाद टेलीस्कोप से भी दिखाई नहीं देगी.

Amit Shah Slams Pawan Khera On PM Modi Remark: बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (20 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के तंज पर एतराज जताया. उन्होंने पीएम मोदी के लिए खेड़ा के शब्द चयन की खासी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेता बनने के बाद से उनके नेताओं स्तर गिरता जा रहा है. उन्होंने ये बातें नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मून टाउन में बीजेपी की रैली के दौरान कहीं. 

'कांग्रेस लोकसभा 2024 के बाद टेलीस्कोप से भी नहीं दिखेगी'

अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस प्रवक्ता ने (प्रधानमंत्री के लिए) जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है और देश भर के लोगों ने जिस तरह की प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी आप देखेंगे कि कांग्रेस लोकसभा 2024 चुनाव के बाद टेलीस्कोप से भी दिखाई नहीं देगी. लोग बैलेट बॉक्स के जरिए जवाब देंगे" 

इस दौरान शाह ने न तो पीएम मोदी के लिए बोले गए आपत्तिजनक शब्द का जिक्र किया और न ही कांग्रेस नेता का नाम लिया, लेकिन बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) के प्रधानमंत्री को नरेंद्र गौतमदास मोदी (Gautamdas Modi) कहे जाने का जवाब है. 

'देश के 80 करोड़ गरीबों के जीवन में खुशियां लाए हैं पीएम'

दरअसल पवन खेड़ा ने गौतम अडानी के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह से जुड़े विवाद को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए यह बयान दिया था. प्रधानमंत्री मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है. दामोदरदास उनके पिता का नाम है. देश के अनेक हिस्सों में मुख्य नाम और उपनाम के बीच में पिता के नाम को रखने की आम परंपरा है.

गृहमंत्री  शाह ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री का सम्मान किया जाता है क्योंकि वो देश के 80 करोड़ गरीबों के जीवन में खुशियां लाए हैं और देश की सुरक्षा और विकास सुनिश्चित किया है.  उन्होंने कहा, 'हमारे इतने प्यारे प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए और सार्वजनिक जीवन के मानकों के बारे में फ्रिकमंद सभी लोगों के लिए फ्रिक का मसला है कि राहुल गांधी के पार्टी नेता बनने के बाद से कांग्रेस पदाधिकारियों का स्तर गिरता जा रहा है." 

ये भी पढ़ेंः Adani Hindenburg Row: ‘यारी है ईमान मेरा... यार मेरी जिंदगी’, अडानी को लेकर कांग्रेस ने इस तरह किया पीएम मोदी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget