एक्सप्लोरर

'वीर कुंवर सिंह को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला', जानिए अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें

Amit Shah Bihar Visit: आरा के जगदीशपुर में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज को नहीं भूल सकते.

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं. यहां वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव समारोह में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी. आरा के जगदीशपुर में अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज को नहीं भूल सकते. आईए जानते हैं कि अमित शाह के भाषण की 10 बड़ी बातें...

1. मंच पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री का भव्‍य स्‍वागत किया गया. उन्‍हें पगड़ी पहनाकर सम्‍मानित करने के बाद तलवार भेंट किया गया. गृहमंत्री ने तलवार लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया.

2. वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव समारोह में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 77900 तिरंगा एक साथ लहराया गया. 

3. एक जगह इतने राष्‍ट्रध्‍वज एक साथ फहराना एक विश्‍व रिकार्ड है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. 

4. अमित शाह ने आरा में ऐलान करते हुए कहा कि भारत सरकार वीर कुंवर सिंह के नाम पर स्मारक बनवाएगी. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं तक उनकी वीरगाथा पहुंचनी चाहिए.

5.  अमित शाह ने कहा कि हेलीकॉप्टर से मैंने देखा कि यहां से पांच-पांच किलोमीटर तक लोगों के हाथ में तिरंगा है. उन्होंने जगदीशपुर की धरती को युगपुरुषों की धरती बताया.

6. संबोधन के दौरान अमित शाह ने राजद के शासनकाल पर भी हमला किया. शाह ने जनता से पूछा कि आपको याद नहीं क्या कि आरजेडी के दौर में बिहार में क्या होता था.

7.  अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि 163 वर्ष पूर्व 80 साल की उम्र के कुंवर सिंह जी ने इस क्षेत्र को अंग्रेज से मुक्ति दिलाई. आज लाखों-लाख लोग उनके लिए आएं हैं, मैं सबको नमन करता हूं.

8. बाबू कुंवर सिंह की भूमि ने एक साथ सर्वाधिक ध्वज लहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड 57 हजार को आज तोड़ दिया.

9. संबोधन के दौरान अमित शाह ने कहा कि इतिहासकारों ने कुंवर सिंह को इतिहास में उचित स्थान नहीं दिया. 

10. मंच पर अमित शाह ने कहा कि भारत माता की ऐसी जयकार करिए कि गूंज कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाए. इस दौरान उन्होंने मंच से कई बार भारत माता की जय का उद्घोष किया.  

ये भी पढ़ें- 

Hanuman Chalisa Controversy: महाराष्ट्र में घमासान, शिवसैनिकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, नवनीत राणा बोलीं- 'मुझे कोई रोक नहीं सकता, हनुमान चालीसा पढूंगी'

Arvind Kejriwal Rally: कांगड़ा में कांग्रेस-BJP पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा- इन्होंने हिमाचल को लूटने का काम किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget