एक्सप्लोरर

नेशनल हेराल्ड मामले में अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि जहां गांधी का समूचा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है.

मुंबई: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड के प्रकाशकों को राष्ट्रीय राजधानी में एक परिसर को खाली करने के अदालत के आदेश पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को हमला बोलते हुए कहा कि जनता की संपत्ति हड़पने वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना नहीं साधना चाहिए.

अमित शाह ने कहा कि जहां गांधी का समूचा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष सिल्वासा में बूथ कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित कर रहे थे. जहां उन्होंने जनता से दादरा और नागर हवेली से भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों को एक बार और मौका देने की अपील की.

दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड(एजेएल) को आईटीओ में प्रेस एन्क्लेव के परिसर को खाली करने के पिछले माह आदेश दिए थे. नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन यही कंपनी करती है.

शाह ने कहा, ‘‘जनता की संपत्ति हड़पने वाले मोदी पर निशाना नहीं साध सकते. जब राहुल गांधी मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं तो उन्हें पहले अपनी आंखें खोलनी चाहिए. जहां गांधी का पूरा खानदान भ्रष्टाचार में डूबा है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर एक भी धब्बा नहीं है.’’

उन्होंने गांधी द्वारा बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार के चार साल का रिपोर्ट कार्ड मांगे जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उन्हें पहले अपनी चार पीढ़ियों का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए जिन्होंने भारत पर राज किया और कोई काम नहीं किया.’’

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार इस केन्द्र शासित क्षेत्र में 5,000 करोड़ रुपए की आधारभूत परियोजनाएं चला रहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम जनता के लिए इतना कुछ कर रहे हैं इसलिए विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है.’’

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के महत्व को बताते हुए शाह ने कहा, ‘‘घुसपैठिए हमारे देश के लिए दीमक की तरह हैं. न तो हम उन्हें बचाएंगे और न ही आपको बचाने देंगे.’’

यह भी पढ़ें-

 राजनाथ घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए तो जेटली प्रचार-प्रसार समिति के इंचार्ज

राफेल विवाद: HAL को लेकर राहुल गांधी के सवाल का निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर दिया जवाब

अभी लोकसभा चुनाव हुए तो बहुमत से 15 सीटें पीछे रह जाएगा BJP नीत NDA- सर्वे

बयान: पूछताछ हुई तो दूंगा सीबीआई को जवाब, जनता देगी बीजेपी को जवाब- अखिलेश

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget