एक्सप्लोरर

अमित शाह ने पूछा- कांग्रेस की दिशा क्या है? केरल में कम्यूनिस्ट के खिलाफ और बंगाल में कम्यूनिस्ट के साथ लड़ रहे हैं

अमित शाह ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के बीच एक हेल्थी कॉम्पिटिशन चल रहा है. केरल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए.

नई दिल्ली: केरल के तिरुवनंतपुरम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को मैं समझ ही नहीं सकता. केरल में कम्यूनिस्ट पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं और बंगाल के अंदर कम्यूनिस्ट पार्टी के साथ और हमारे खिलाफ लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यहां केरल में मुस्लिम लीग को अपना साथी बनाया है. बंगाल के अंदर फुरफुरा शरीफ को साथी बनाया है और महाराष्ट्र में शिवसेना को साथी बनाया है. कांग्रेस की दिशा क्या है ?

अमित शाह ने शंगुमुग्हम में बीजेपी की केरल विजय यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन भी मौजूद रहे. इस मौके पर केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन गृह मंत्री की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, "ये केरल एक जमाने में विकास के लिए जाना जाता था, केरल निरक्षरता को सबसे पहले परास्त करने वाला राज्य था और आज ये राज्य LDF, UDF इनके बारी-बारी के सत्ता के चक्कर में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है."

उन्होंने कहा, "एलडीएफ और यूडीएफ के बीच एक हेल्थी कॉम्पिटिशन चल रहा है. केरल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए. जब यूडीएफ सत्ता में आती है तो सोलर घोटाला करती है और जब एलडीएफ सत्ता में आती है, तो वह डॉलर गोल्ड घोटाला करती है. ये दोनों में घोटाला करने की स्पर्धा लगी है."

केरल के सीएम पिनराई विजयन पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "मैंने सुना केरल के सीएम ने कहा है कि केंद्र की एजेंसियां राजनीतिक दबाव में काम कर रही हैं. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि डॉलर और गोल्ड स्मगलिंग केस का मुख्य आरोपी उनके दफ्तर में काम करता था या नहीं? आपको लोगों को बताना चाहिए कि क्या आपकी सरकार उन्हें तीन लाख रुपये महीना सैलरी दे रही थी या नहीं."

बीजेपी में शामिल होते ही मिथुन चक्रवर्ती बोले- 'मैं एक कोबरा हूं, लोगों को एक बार में...' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धड़ाधड़ खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget