एक्सप्लोरर

NRC मुद्दा: अमित शाह बोले- पूरे देश से घुसपैठियों को निकालने की शुरुआत असम से करेंगे

शाह ने बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'असम में रजिस्टर में प्राथमिक रूप से 40 लाख घुसपैठिए चिन्हित हो गए हैं. अब इनको मतदाता सूची से भी हटाया जाएगा.'

भोपाल: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूरे देश से घुसपैठियों को निकालने की शुरुआत असम से की जाएगी. शाह ने जंबूरी मैदान में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''असम में रजिस्टर में प्राथमिक रूप से 40 लाख घुसपैठिए चिन्हित हो गए हैं. अब इनको मतदाता सूची से भी हटाया जाएगा.''

शाह ने कहा, ''आज कार्यकर्ताओं की लाखों की भीड़ मेरे सामने खड़ी है. मैं पूछना चाहता हूं कि इस देश से घुसपैठियों को जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए?'' इस पर जनता की ओर से आवाज आयी– 'हां जाना चाहिए'. उन्होंने कहा, ''पूरे देश से घुसपैठियों को निकालने की शुरुआत असम से की जाएगी. एनआरसी पर कांग्रेस संसद में ऐसे कांव-कांव करने लगी जैसे उनकी नानी मर गई हो.''

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि असम में सरकार बनने के बाद हमने एनआरसी लागू किया. भारत के नागरिकों पर रजिस्टर बनाना है और इसके बनते ही अवैध घुसपैठियों की सूची बन जाएगी. शाह ने कहा, ''बीजेपी के लिए देश की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. आपको चिंता करने की जरूरत नहीं. एनआरसी की प्रक्रिया रुकने वाली नहीं है.''

अमित शाह ने आगे कहा कि एक के बाद एक राज्य हार रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के सपने आते हैं, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि उन्हें पहले 2014 के बाद हुए चुनावों के नतीजे देखने चाहिए. इनमें एक के बाद एक बीजेपी विधानसभा चुनाव जीती है.

शाह ने कहा, ''हाल में (सितंबर 17 को भोपाल में कांग्रेस रैली में) राहुल गांधी ने भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी. राहुल बाबा स्वप्न देखने की कोई मनाही नहीं है. मगर किसके आधार पर इन राज्यों की जनता से वोट मांगेंगे.'' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी की सरकार में अर्थव्यस्था का बंटाधार किया गया, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ, मध्य प्रदेश में राजा-महाराजा और उद्योगपतियों की सरकार चली, ऐसे में राहुल बाबा किस आधार पर जनता से वोट मांगेंगे.

शाह ने कहा, ''मध्यप्रदेश में विजय के लिए नहीं उतरना है. यहां विजय इतनी प्रचंड होनी चाहिए कि टेलीविजन पर चुनाव परिणाम देखते हुए विरोधियों की दिल की धड़कन बंद हो जाए.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी 11 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन गया है. 19 प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है. हमको इससे संतोष नहीं. मुझे यह कहने में संकोच नहीं है कि सर्वोच्च 2019 में आना बाकी है.

हार के डर से कांग्रेस किसी भी पार्टी की गोद में बैठने को तैयार: पीएम मोदी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश को एक बीमारू राज्य से एक विकसित राज्य बनाया और यह विकसित राज्य अगले पांच साल में समृद्ध राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget