एक्सप्लोरर

AIADMK-बीजेपी गठबंधन तय, अमित शाह का ऐलान- EPS के नेतृत्व में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा. वहीं, तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेता के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

AIADMK BJP Alliance: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान अमित शाह ने एआईएडीएमके नेता पलानीस्वामी और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के साथ मीडिया के सामने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में AIADMK-BJP के बीच गठबंधन का ऐलान किया.

'पूर्व सीएम जयललिता और पीएम मोदी ने साथ काम किया'

अमित शाह ने ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन में राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगा. वहीं, तमिलनाडु में एआईएडीएमके के नेता के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता ने साथ मिलकर कई वर्षों तक राष्ट्रीय राजनीति में काम किया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम डीएमके के लिए कोई कंफ्यूजन नहीं छोड़ना चाहते हैं, हम पलानीस्वामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव होने वाला है, उसमें NDA फिर से प्रचंड बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी."

'डीएमके को घोटाले का जवाब देना होगा'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "तमिलनाडु के अंदर DMK पार्टी सनातन धर्म, थ्री लैंग्वेज पॉलिसी और कई ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिसका उद्देश्य मूख्य मुद्दों से भटकाना है. आने वाले चुनाव में DMK सरकार के घनघोर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दों पर तमिलनाडु की जनता वोट करने जा रही है. डीएमके सरकार ने 39000 करोड़ का शराब घोटाला, सैंड माइनिंग स्कैम, एनर्जी स्कैन, फ्री धोती स्कैन, ट्रांसपोर्ट स्कैम जैसे कई घोटाले किए हैं, जिनका जवाब जनता को देना होगा."

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "तमिलनाडु जनता की जनता असली मुद्दों को जानती है. हमे उसे लेकर जनता के बीच जाएंगे. मैं मानता हूं कि तमिलनाडु की जनता डीएमके से जवाब चाहती है. अब ये गठबंधन परमानेंट रहने वाला है, इसलिए देर लगी. भारतीय जनता पार्टी तमिल भाषा का गौरव करती है. पीएम मोदी ही थे, जिन्होंने संगोल को पार्लियामेंट में लगाया."

ये भी पढ़ें : 'इंडियंस डिजर्व दिस', 26/11 हमले के बाद हेडली से बोला था तहव्वुर राणा, मारे गए आतंकियों को 'निशान-ए-हैदर' देने की कही बात

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget