एक्सप्लोरर

बिहार में चुनाव पर अमित शाह और गिरिराज की मुलाकात, नीतीश से सीटों पर कब बनेगी बात

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उनके बीच बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई. गिरिराज सिंह ने खुद ट्वीट कर के इस बात की जानकारी दी.

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की. ये मुलाक़ात पहले से तय थी. ये बात तब की है जब अमित शाह एम्स नहीं गए थे. पटना में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की बैठक भी नहीं हुई थी. कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह अब स्वस्थ है.

गिरिराज सिंह ने पहले उनका हाल चाल पूछा. फिर बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई. वहां के राजनैतिक और सामाजिक समीकरण पर दोनों ने मन की बात की. अमित शाह से आज के मुलाकात के बारे में गिरिराज सिंह ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है.

अब संसद सत्र के दौरान इस भेंट को लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक बड़ी चर्चा है. सब जानना चाहते हैं कि आख़िर बातचीत क्या हुई? गिरिराज के समर्थक और उनके विरोधी, दोनों की नज़र इस मुलाक़ात पर है. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान सीट बदलने को लेकर गिरिराज बाबू नाराज़ हो गए थे. वे नवादा से चुनाव जीते थे और पार्टी उन्हें बेगूसराय से टिकट दे रही थी.

बड़े मान मन्नौवल के बाद गिरिराज तैयार हुए थे. तब नित्यानंद राय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हुआ करते थे. बिहार में बीजेपी के बड़े नेता दो गुटों में बंटे हुए है. बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई फ़ार्मूला अभी तय नहीं है. क्या नीतीश कुमार इस बार भी बड़े भाई के रोल में रहेंगे या फिर लोकसभा चुनाव की तरह फ़िफ़्टी फ़िफ़्टी का फ़ार्मूला रहेगा.

बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटें पर चुनाव लड़ी थी. लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्से में 6 सीटें आई थीं. पिछले ही हफ़्ते बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा दो दिनों के दौरे पर बिहार गए थे. तब पटना में उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाक़ात की थी. घंटे भर की मीटिंग में जेडीयू से ललन सिंह जबकि बीजेपी से डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे.

ये तय हुआ था कि सीटों के बंटवारे पर आगे की बातचीत जेडीयू की तरफ़ से ललन सिंह करेंगे. जब मामला कहीं फंसता है तभी केस नीतीश कुमार तक जाता है. ये नीतीश कुमार का स्टाइल रहा है. चिराग़ पासवान और जेडीयू के बीच तनातनी भी इस बैठक के बाद ख़त्म हो गई. 2015 में नीतीश कुमार और लालू यादव साथ विधानसभा का चुनाव लड़े थे. कांग्रेस भी महागठबंधन में साथ थी.

उस चुनाव में बीजेपी और एलजेपी का गठबंधन था. इस बार जीतनराम मांझी की पार्टी भी एनडीए में आ गई है. मतलब ये है कि बाज़ारी, जेडीयू, एलजेपी और हम के बीच सीटों का बंटवारा होगा. ये काम बड़ा मुश्किल है. संकट सीटों की अदला बदली को लेकर भी है. बड़े-बड़े नेता अपने अपने समर्थकों को भी टिकट दिलाना चाहते हैं. इस बात पर भी मामला फंस सकता है.

गिरिराज सिंह के करीबी एक नेता ने बताया कि इन सभी मुद्दों पर अमित शाह से उनकी लंबी चर्चा हुई. एक जमाने में एनडीए में रहते हुए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी में ठनी हुई थी. उन दिनों मोदी गुजरात के सीएम थे.

नीतीश सरकार में मंत्री रहते हुए भी गिरिराज तब मोदी के बड़े समर्थक माने जाते थे. इस मुद्दे पर कई बार तो उन्होंने नीतीश का खुल कर विरोध भी कर दिया था. अब सब साथ हैं. और चुनौती कोरोना और बाढ़ से बेहाल बिहार में चुनाव जीतने की है.

यह भी पढ़ें.

कंगना रनौत का जया बच्चन पर पलटवार, बोलीं- अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप ऐसा कहतीं?

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget