एक्सप्लोरर

कोरोना संकट के बीच भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, इस साल अब तक 1200 बार किया सीज़फायर उल्लंघन

पाकिस्तान ने इस साल अबतक 1200 बार किया सीजफायर का उल्लंघन. पिछले दो साल की तुलना में युद्धविराम उल्लंघन हुआ दोगुना.आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग करती है पाकिस्तानी सेना. हाल ही में केरन सेक्टर में घुसपैठियों से मुठभेड़ में शहीद हुए थे भारत के पांच पैराएसफ कमांडो.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा. सेना मुख्यालय के आंकड़ों की मानें तो कोरोना वायरस के फैलने के दौरान भी पाकिस्तान एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है. इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से करीब 1200 बार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है, जो पिछले दो साल के मुकाबले करीब करीब दोगुना है‌.

एबीपी न्यूज को भारतीय सेना के मुख्यालय से मिले आंकड़ों की मानें तो इस साल अबतक (6 अप्रैल तक) कुल 1197 बार पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के अलग अलग सेक्टर में फायरिंग की. जहां जनवरी के महीने में 367 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया, वहीं फरवरी में 366 बार और मार्च के महीने में ये आंकड़ा 400 को पार कर गया. अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 53 बार पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया.

आपको बता दें कि मार्च के महीने से ही पूरी दुनिया की तरह भारत और पाकिस्तान दोनों ही पड़ोसी देश कोरोना वायरस नुमा अनदेखे दुश्मन से जूझ रहे हैं. भारत में जहां अब तक साढ़े पांच हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 170 से ज्यादा लोगों की जान चुकी है. वहीं पाकिस्तान में अबतक करीब साढ़े चार हजार मामले सामने आ चुके हैं और 60 से ज्यादा मौतें इस महामारी से हो चुकी हैं. लेकिन इस दौरान ही पाकिस्तान सेना की तरफ से सीजफायर उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं.

आंकड़ों की मानें तों पिछले तीन-चार महीने में पाकिस्तान ने इतनी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, जितना पिछले दो सालों के दौरान नहीं भी किया था. क्योंकि वर्ष 2018 के शुरूआती तीन महीनों में पाकिस्तान की तरफ से कुल 627 बार युद्धविराम का उल्लंघन हुआ था, जबकि वर्ष 2019 में ये आंकड़ा 685 था.

सूत्रों की मानें तो पाकि‌स्तान की तरफ से फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ के चलते कराई जा रही है. फायरिंग की आड़ में पाकिस्तानी सेना आतंकियों को एलओसी पार कराकर कश्मीर घाटी भेजने की फिराक में है. आपको बता दें कि रविवार को ही एलओसी के केरन सेक्टर में एलओसी के करीब ही पांच आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के पांच पैरा-एसएफ कमांडो शहीद हुए थे. हालांकि, एनकाउंटर में पांचों आतंकी भी ढेर कर दिए गए थे.

जानकारी के मुताबिक, इस साल एलओसी पर भारी बर्फबारी हुई है. जिसके चलते एलओसी-फैंस यानी कटीली तार टूट गई हैं या बर्फ में धंस गई हैं. जिसके चलते आतंकी किसी भी कीमत पर एलओसी पार करने की जुगत में जुटे हैं.

सूत्रों की मानें तो इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को इसलिए भी ज्यादा 'पुश' किया जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तानी सेना जानती है कि भारतीय सेना इन दिनों कोरोना वायरस से भी लड़ रही है. भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों के बीच कोरोना वायरस से लड़ने में जुटी है. साथ ही खुद भी कोरोना वायरस से अपना बचाव कर रही है.

आपको बता दें कि कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए ही घाटी में सक्रिय आतंकी छटपटा रहे हैं. लेकिन सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने में जुटी हैं. इस साल अबतक कश्मीर घाटी में 41 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है.

सूत्रों का साफ कहना है कि भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने हाल ही में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि सैनिकों को कोरोना वायरस से अपना बचाव करना है तभी वे देशवासियों को कोरोना वायरस से, और देश को बाहरी खतरों से सुरक्षित रख सकते हैं, यानी देश के सैनिकों को 'हर मैदान फतह' करना है.

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट  

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget