एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, जानें 2014 से लेकर अब तक कितनी बार और कब-कब हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

Union Cabinet News: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 2014 में सत्ता पर काबिज होने के बाद से लेकर अब तक पांच बड़े फेरबदल किए हैं. जानिए इनके बारे में...

Modi Cabinet Reshuffle: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने बीते 3-4 दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी (BJP) ने बीती चार जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले हैं. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा तेलंगाना की है जहां केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा को और बल मिला गया. अगर ऐसा होता है तो ये 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अंतिम कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 से लेकर अब तक पांच बार बड़े फेरबदल और विस्तार किए हैं. आपको बताते हैं कि बीते 9 साल में कैबिनेट में कब-कब बदलाव किया गया. 

मोदी कैबिनेट का पहला फेरबदल

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तो उनकी पहली मंत्रिपरिषद में उनके 45 सहयोगी शामिल हुए. इनमें 23 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाकी 12 राज्य मंत्री थे. छह महीने बाद 9 नवंबर 2014 को पीएम मोदी ने पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें 21 नए चेहरों को शामिल किया गया.

केंद्र सरकार अधिकतम 81 मंत्रियों को शामिल कर सकती है, जो लोकसभा की कुल ताकत का 15% है. इस विस्तार में मोदी सरकार ने चार कैबिनेट मंत्रियों, तीन राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 14 राज्य मंत्रियों को शामिल किया था. जिससे सरकार का कुल आकार 45 से बढ़कर 66 हो गया था. 

दूसरी बार 19 नए चेहरे किए शामिल

दो साल बाद 5 जुलाई, 2016 को पीएम ने अपने मंत्रिपरिषद में 19 नए चेहरों को शामिल किया. इस विस्तार से मंत्रिमंडल की संख्या 78 मंत्रियों तक पहुंच गई थी. नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में सहयोगी दलों से अनुप्रिया पटेल और रामदास अठावले शामिल थे. फेरबदल से पहले पांच मंत्रियों- निहाल चंद मेघवाल, राम शंकर कठेरिया, सांवर लाल जाट, मनसुखभाई वसावा और एम.के. कुंदरिया ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री मोदी को सौंप दिया था.

2019 के चुनाव से पहले किया तीसरा विस्तार

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने अंतिम विस्तार में पीएम मोदी ने 3 सितंबर, 2017 को अपनी सरकार में नौ मंत्रियों को नियुक्त किया था. जबकि छह मंत्रियों को हटा दिया गया, चार जूनियर मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया.

चौथे मंत्रिमंडल विस्तार में 43 मंत्रियों ने ली शपथ

पीएम मोदी ने 7 जुलाई, 2021 को अपने दूसरे कार्यकाल के लगभग मध्य में अपनी कैबिनेट में एक बड़े बदलाव के तहत 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें 36 नए चेहरे थे और सात को कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया गया था. इस बड़े बदलाव के दौरान बारह मंत्रियों को हटाया गया था. 43 मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही कैबिनेट की संख्या 77 पर पहुंच गई थी.

हाल ही में किया था फेरबदल

मोदी कैबिनेट के पांचवें और सबसे ताजा बदलाव में किरेन रिजिजू को इस साल 18 मई को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नियुक्ति किया गया. रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया. इस बदलाव को राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा गया. 

ये भी पढ़ें- 

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भूमिहीन लोगों को जमीन देने के फैसले पर मचा घमासान, घाटी के नेताओं सता रहा ये डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget