एक्सप्लोरर

राजनीतिक विवाद के बीच फेसबुक ने कहा- प्लेटफार्म पूरी तरह पक्षपात-रहित, विवादित सामग्री के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

फेसबुक के भारत प्रमुख अजित मोहन की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब फेसबुक के ऊपर आरोप लग रहा है कि वह सत्ता में बैठी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे पोस्ट नहीं हटाती है.

नई दिल्लीः नफरत भरी सामग्रियों को हटाने में पक्षपात बरते जाने को लेकर जारी आरोपों और राजनीतिक वाद- विवाद के बीच फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि वह एक खुला, पारदर्शी और पक्षपात- रहित मंच है. वह उसके सामुदायिक मानदंडों का उल्लंघन करने वाले पोस्ट को हटाना लगातार जारी रखेगा.

फेसबुक के भारत प्रमुख अजित मोहन की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब फेसबुक के ऊपर आरोप लग रहा है कि वह सत्ता में बैठी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे पोस्ट नहीं हटाती है. सत्तापक्ष के साथ नरमी बरती जाती है और विवादित सामग्रियों को हटाने की नीति पर ठीक से अमल में नहीं किया जाता.

घृणा और कट्टरता की निंदा करते हैंः फेसबुक

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में हाल में प्रकाशित एक खबर में आरोप लगाया गया कि फेसबुक की सामग्री संबंधी नीति भारत में सत्ताधारी पार्टी का पक्ष लेती है. उसके बाद से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘फेसबुक हमेशा से एक खुला, पारदर्शी और पक्षपात-रहित मंच रहा है, जहां लोग खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त कर सकते हैं. पिछले कुछ दिनों में, हमारे ऊपर पूर्वाग्रह का आरोप लगाया गया है कि हम अपनी नीतियों को पक्षपातपूर्ण तरीके से लागू करते हैं. हम पूर्वाग्रह के आरोपों को गंभीरता से लेते हैं और यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम किसी भी रूप में घृणा व कट्टरता की निंदा करते हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि फेसबुक के पास सामग्रियों को लेकर एक निष्पक्ष दृष्टिकोण है और वह अपने सामुदायिक मानकों पर दृढ़ता से अमल करती है. उन्होंने कहा कि इन मानकों में यह स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि क्या फेसबुक पर रह सकता है और क्या नहीं.

उन्होंने कहा, "हम किसी की राजनीतिक स्थिति, पार्टी संबद्धता या धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वास की परवाह किये बिना विश्व स्तर पर इन नीतियों को लागू करते हैं. हमने भारत में लोक हस्तियों द्वारा पोस्ट की गयी उन सामग्रियों को हटाया है, जो हमारे सामुदायिक मानकों का उल्लंघन करती हैं. हम आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे.’’

इस बीच फेसबुक के निगरानी बोर्ड ने कहा कि लोकप्रिय हस्तियों के पोस्ट का आकलन करने वाले मानकों की जांच करना उसके दायरे में है.

'लोकतंत्र के बहुलतावादी चरित्र को संरक्षित करता है फेसबुक'

मोहन ने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि भारत के प्रति फेसबुक की प्रतिबद्धता अटूट है और कंपनी का उद्देश्य भारत के लिये एक सहयोगी बनने का है. उन्होंने कहा कि फेसबुक का उद्देश्य एक ऐसा मंच बनना है जो लोगों और उद्यमियों के लिये स्वतंत्रता की पेशकश करके लोकतंत्र के बहुलतावादी चरित्र को संरक्षित करता और समाज को व्यापक क्षति से बचाते हुए नयी चीजों का निर्माण करता हो.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामुदायिक मानक परिभाषित करते हैं कि हमारे मंच पर क्या रह सकता है और क्या नहीं, यह विश्व स्तर पर लागू किया जाता है. हम किसी की राजनीतिक स्थिति, पार्टी की संबद्धता या धार्मिक और सांस्कृतिक विश्वास की परवाह किए बिना विश्व स्तर पर इन नीतियों को लागू करते हैं.’’

'हानिकारक सामग्री और भाषा को हटाने में प्रगति'

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच के कथित दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा करने के लिये फेसबुक को दो सितंबर को तलब किया है.

मोहन ने यह भी कहा कि विशेष रूप से नफरत भरी भाषा को लेकर फेसबुक की नीतियों के बारे में कई सवाल उठाये गये हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में ऐसी भाषा और अन्य हानिकारक सामग्री को हटाने में कंपनी ने महत्वपूर्ण प्रगति की है.

उन्होंने प्रवर्तन के संबंध में नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी ने 2020 की दूसरी तिमाही में अभद्र भाषा वाली 225 लाख सामग्रियों को हटाया है. यह आंकड़ा 2017 की अंतिम तिमाही में महज 16 लाख सामग्रियों का था.

ये भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: CBI ने पहले दिन की जांच में क्या कुछ खंगाला?

आवेदन करने वालों में बची थी सिर्फ चीनी कंपनी, भारतीय रेलवे ने रद्द किया 44 ट्रेनों के निर्माण का टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget