एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: CBI ने पहले दिन की जांच में क्या कुछ खंगाला?

सीबीआई की एक टीम ने पहले दिन सुशांत सिंह राजपूत के कुक से पूछताछ की. वहीं दूसरी टीम ने उन पुलिस अधिकारियों के पूछताछ की जो घटना के बाद अभिनेता के घऱ सबसे पहले पहुंचे थे.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. जांच के पहले दिन सीबीआई की दो टीमों ने अलग-अलग जगहों पर अपना काम शुरू किया. एक टीम ने पुलिस महकमे के जांच अधिकारियों से बात की तो दूसरी टीम ने सुशांत के घर पर खाना बनाने वाले कुक नीरज से पूछताछ की. सीबीआई के पहले दिन की जांच महत्वपूर्ण रही.

जांच के पहले दिन सीबीआई की पहली टीम ने सुशांत के घर खाना बनाने वाले नीरज से पूछताछ शुरू की. नीरज सुबह करीब 9 बजे उस गेस्ट हाउस में पहुंच गया जहां पर सीबीआई की टीम रुकी हुई है. नीरज के साथ ये पूछताछ सुबह से लेकर देर शाम तक चलती रही. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने इस दौरान नीरज से यह जानना चाहा कि आखिर 14 जून यानी जिस दिन सुशांत की मौत हुई है उससे कुछ वक्त पहले से सुशांत का बर्ताव कैसा था? क्या बर्ताव पहले के मुकाबले कुछ बदला हुआ था और क्या कुछ उन्होंने नीरज के साथ साझा किया और नीरज ने क्या कुछ उस दौरान समझा. इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती के रोल को लेकर भी जांच एजेंसी सीबीआई ने नीरज से पूछताछ की.

इसके बाद में सीबीआई ने नीरज से यह भी जानना चाहा कि जब सुशांत के कमरे का दरवाजा खोला गया तो नीरज ने क्या कुछ देखा और उस दौरान और कौन-कौन घर में मौजूद था? सीबीआई यह जानना चाहती थी कि उस दिन का पूरा घटनाक्रम क्या रहा है और शुरुआती तौर पर जब उन लोगों ने सुशांत के मृत शरीर को देखा तो कमरे में क्या हालात थे?

वहीं सीबीआई की दूसरी टीम सुबह करीब 11 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची. सीबीआई की टीम पहले डीसीपी अभिषेक त्रिमूखे के पास पहुंची और आधिकारिक तौर पर उनसे केस से जुड़े हुए दस्तावेज हासिल किए. इसके बाद उन पुलिस अधिकारियों से भी बात की जो घटना के बाद सबसे पहले सुशांत के घर पर पहुंचे थे और जिन्होंने सुशांत की डेड बॉडी को देखा था. उन जांच अधिकारियों से भी सीबीआई ने यही जानना चाहा कि आखिर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने क्या देखा और उन्होंने पंचनामा क्या कुछ देखकर किया? इसके साथ ही उन्होंने अपनी शुरुआती जांच किस आधार पर आगे बढ़ाई.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने पहले दिन जिस तरीके से अपनी पूछताछ आगे बढ़ाई है तो उसका मकसद ये है कि सीबीआई जब सुशांत के घर पहुंचकर घटनाक्रम को पूरा रीक्रिएट करेगी तो उसमें इन सारे बयानों में सामने आई जानकारी काफी महत्वपूर्ण होगी और उस रिक्रिएशन के बाद सीबीआई अपनी जांच को एक नए सिरे से आगे बढ़ा सकती है.

SSR Death Case: महाराष्ट्र के मंत्री का बयान, 'गुप्तेश्वर पांडे बिहार के अगले गृहमंत्री होंगे' 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget