एक्सप्लोरर

Holi 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल ने इस अंदाज में दी होली की शुभकामनाएं

Happy Holi 2024: देश में सोमवार (25 मार्च) को होली मनाई गई. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे पानी से भरे गुब्बारे फेंके और गुलाल लगाया. इसको लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बधाई दी.

Joe Biden On Happy Holi 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसका जश्न मनाने के लिए हम एक साथ शामिल होंगे. दुनिया भर में इसको मनाने वाले को बधाई. 

जो बाइडेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''आज दुनिया भर में लाखों लोग गुलाल के साथ और बसंत के आगमन के साथ होली का जश्न मनाने के लिए एक साथ शामिल होंगे. जिल बाइडेन (फर्स्ट लेडी) और मैं आज के रंगों के त्योहार को मनाने वाले सभी लोगों को खुशी और खुशी की शुभकामनाएं देते हैं.'' 

दरअसल, देश में सोमवार (25 मार्च, 2024) को होली बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर रंग बिरंगे पानी से भरे गुब्बारे फेंके तथा दोस्तों और संबंधियों के घर गये और मिठाइयां बांटीं.  लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग और गुलाल लगाया. 

देश में कैसे होली मनाई गई?
रंगों का त्योहार होली सोमवार को देशभर में सभी वर्गों के लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया. विभिन्न राज्यों में अलग-अलग तरह से होली मनाई गई.

पश्चिम बंगाल में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई. इस त्योहार को यहां ‘डोल यात्रा’ भी कहा जाता है. राज्य में विभिन्न स्थानों पर प्रभात फेरियां (शोभायात्राएं) निकाली गईं, जिनमें राधा- कृष्ण की तस्वीरें लिए श्रद्धालुओं ने गीत गाते हुए लोगों को गुलाल लगाया और पुष्पवर्षा की.

वहीं, तेलंगाना में भी हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई और लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने राज्य के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं. 

ये भी पढ़ें- Holi in Pakistan: पाकिस्तानी हिंदुओं और होली को लेकर क्या बोल गए राष्ट्रपति जरदारी और बिलावल भुट्टो? अब हो गया वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget