एक्सप्लोरर

अमेजन इंडिया पर दिखा अश्लील ऐश-ट्रे, विवाद के बाद हटाया गया प्रोडक्ट

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया एक बार फिर विवादों में है. इस बार यह विवाद एक ऐश-ट्रे को लेकर पैदा हुआ. इस ऐश-ट्रे का डिजाइन बेहद ही आपत्तिजनक और अश्लील है, जिसमें एक महिला को नग्न अवस्था में दिखाया गया है.

ashtray

अमेजन इंडिया पर मेटल के बने ऐश-ट्रे की कीमत 4,441 रुपये और चिकनी मिट्टी के बने ऐश-ट्रे की कीमत 299 रुपये दिखाया गया. इस प्रोडक्ट के नज़र आते लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जताई. कुछ लोगों ने तो इस बैन करने की भी मांग की.

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर गीता यथार्त ने आपत्ति जताते हुए लिखा, 'जिस देश के मर्दों की मानसिकत ऐसी है के हर रोज़ हर घंटे बलात्कार होते है, छोटी नन्ही बच्चियों से लेकर बूढी औरतों तक के बलात्कार होते है. शरीर में डंडे, कांच, रोड डाल दी जाती हो, आंतड़ियाँ बाहर खींच दी जाती हो, जहाँ औरत को सिर्फ वेजाइना समझा जाता है, उस देश में इस तरह का बाज़ारवाद फल फूल रहा है. रेप करने वालों को तोहफा है, उस मानसिकता को तोहफा है, पैसे कमाने का इस से घटियाँ तरीका कोई नहीं सूझा क्या?'

reaction

लोगों ने जब  सोशल मीडिया पर इसका विरोध करना शुरू किया तो एमेजन ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा लिया.

आपको बता दें कि यह पहली दफा नहीं है जब अमेजन वेबसाइट पर किसी प्रोडक्ट को लेकर विवाद हुआ है. इससे पहले भी तिरंगे झंडे की तरह दिखने वाले डोरमेट को लेकर काफी विवाद हुआ था. जिसके बाद भारत सरकार ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई थी. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की चेतावनी के बाद अमेजन की कनाडा वेबसाइट से इस प्रोडक्ट को हटा लिया गया था साथ ही कंपनी ने इस विवाद पर माफी भी मांगी थी.

अमेजन इंडिया पर दिखा अश्लील ऐश-ट्रे, विवाद के बाद हटाया गया प्रोडक्ट

AMAZONE

इतना ही नहीं अमेजन के विवादों का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ. अमेजन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल भी बेची जा रही थी. इस प्रोडक्ट को लेकर भी अमेजन की काफी आलोचना की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget