एक्सप्लोरर

सरकारी आदेश के बाद अमरनाथ यात्रियों का घाटी से लौटना शुरू, श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे लोग

जम्मू कश्मीर से सरकार ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को तुरंत वापस लौटने को कहा है. सरकार के आदेश के बाद से लोग बड़ी संख्या में वापस लौट रहे हैं. इस कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ लग गई है. वहीं, सरकारी आदेश के बाद प्रदेश में अटकलों का भी बाजार गर्म हो गया है.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा और घूमने गए पर्यटकों को सरकार ने आदेश जारी कर जल्द से जल्द लौटने को कहा है. इस आदेश के बाद अमरनाथ यात्रियों का यात्रा के बीच से ही लौटना शुरू हो गया है. यात्रियों के लौटने से अमरनाथ बेस कैंप खाली हो गया है. बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के लौटने से श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी लोग फंसे हुए हैं. जानकारी हो कि घाटी से लोगों को लौटने का आदेश सरकार ने खुफिया सूचना के बाद जारी की है जिसमें कहा गया है कि कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका है.

आतंकी हमले की आशंका के बाद उठाया गया कदम बता दें कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सरकार को आतंकी हमले की खुफिया जानकारी लगातार मिल रही थी. इसी के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रियों को वापस लौटने का आदेश जारी किया है. इससे पहले अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त होनी थी. इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मन की बात में कहा था कि पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर तीर्थयात्री आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच सरकार के इस आदेश ने तीर्थयात्रियों को कश्मीर से लौटने पर मजबूर किया है.

आपके अपने चैनल एबीपी न्यूज ने तीन दिन पहले ही खबर दिखाई थी कि अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने जैश और लश्कर इन दो आतंकी संगठनों को निर्देश दिए हैं. हमारी खबर पर सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी ने मुहल लगाई है. वहीं, सुरक्षाबलों को हाल ही में घाटी में अमरनाथ यात्रा के रुट पर स्नाइपर राइफल मिली है. ये एक एम-24 स्नाइपर राइफल है जो कि एक टेलीस्कोप के साथ बरामद की गई है.

सरकारी आदेश के बाद अटकलों का बाजार गर्म जम्मू कश्मीर में जारी घटनाक्रम पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. इस मसले पर प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने बयान दिया है. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार देश के एक मात्र मुस्लिम बहुल राज्य के लोगों का दिल जीतने में नाकामयाब रही है. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि वह राज्य के विशेष दर्जे से छेड़छाड़ न करें. इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे.

इसी बीच शुक्रवार की रात प्रदेश के बड़े नेताओं में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की. राज्यपाल ने नेताओं के साथ बैठक में कहा कि सुरक्षा के लिहाज से उठाए गए कदम को अन्य मसलों से जोड़ने से प्रदेश में भय व्याप्त हुआ है. उन्होंने नेताओं से कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें.

NMC बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इमरजेंसी सेवा बहाल, OPD में नहीं मिलेगा इलाज

राशिफल, 3 अगस्त शनिवार: कन्या राशि वालों को मिलेगा समय का साथ, जानें अपनी किस्मत

J&K: राज्यपाल से मिले महबूबा-फारूक अब्दुल्ला समेत कई विपक्षी नेता, मलिक बोले- बेवजह पैदा हो रहा है भय

J&K: महबूबा बोलीं- अमरनाथ की एडवाइजरी से खौफजदा हैं लोग, राज्य के विशेष दर्जे के साथ छेड़छा़ड न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget