एक्सप्लोरर

पंजाब चुनाव: जानें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय ?

नई दिल्ली: मोदी लहर के बीच पंजाब में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दस साल बाद पंजाब में कांग्रेस की वापसी हुई है और अमरिंदर पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. यह दूसरी बार है जब अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इससे पहले वह 2002 से 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. अमरिंदर सिंह के साथ आज नौ कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली. जानें अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में किसे मिला कौन सा मंत्रालय ?

ब्रह्म मोहिंद्रा को स्वास्थ मंत्रालय

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में ब्रह्म मोहिंद्रा ने आज मंत्रिपद की शपथ ली. उन्हें स्वास्थ मंत्रालय मिला है. ब्रह्म मोहिंद्रा पटियाला देहात सीट से विधायक हैं. मोहिंद्रा पुराने कांग्रेसी हैं और पार्टी का हिंदू चेहरा हैं.

INDIA-POLITICS-SIDHU

स्थानीय निकाय मंत्री बने नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है. सिद्दू को स्थानीय निकाय मंत्री बनाया गया है. चुनाव से ठीक पहले सिद्धू कांग्रेस में आए थे. सिद्धू इससे पहले बीजेपी में थे और अमृतसर से सांसद थे, लेकिन अकाली दल से मतभेद की वजह से उन्होंने चुनाव से दो महीने पहले बीजेपी छोड़ दी और चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में आ गए. पहली बार सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की.

मनप्रीत बादल को वित्त और रोजगार जैसे अहम मंत्रालय

मनप्रीत सिंह बादल ने भी आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. मनप्रीत बादल को वित्त मंत्रालय और रोजगार जैसे अहम मंत्रालय दिए गए हैं. मनप्रीत बादल प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं. सुखबीर बादल से मतभेद की वजह से अकाली दल छोड़कर मनप्रीत ने पहले अपनी पार्टी बनाई फिर कांग्रेस में शामिल हो गए. चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर ने मनप्रीत को वित्त मंत्री बनाने की बात कही थी. अकाली दल की सरकार में भी मनप्रीत वित्त मंत्री रह चुके हैं. इस बार मनप्रीत बठिंडा से चुनाव जीते हैं वो कुल पांच बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं.

27

साधु सिंह धरमसोत को वन और समाज कल्याण विभाग

साधु सिंह धर्मसोत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. साधु सिंह धरमसोत को वन और समाज कल्याण विभाग दिए गए हैं. साधु सिंह धर्मसोत पार्टी के दलित चेहरा हैं और नाभा से विधायक हैं, जब दस साल तक कांग्रेस पंजाब की सत्ता से बाहर रही तब भी साधु सिंह धर्मसोत चुनाव जीतते रहे.

बाजवा को ग्रामीण विकास मंत्रालय

तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है. बाजवा फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके से चुनाव जीते हैं. इन्होंने अकाली दल के बड़े नेता निर्मल सिंह कहलों को लगातार दूसरी बार चुनाव में हराया है. बाजवा पंजाब के माझा इलाके से आते हैं.

सिंचाई और बिजली मंत्री बने राणा गुरजीत सिंह

राणा गुरजीत सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है. राणा गुरजीत सिंह को सिंचाई और बिजली मंत्री बनाया गया है. राणा गुरजीत कपूरथला से कांग्रेस के विधायक हैं और अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं. राणा गुरजीत पंजाब के बड़े कारोबारी हैं.

35

चरणजीत सिंह चन्नी को तकनीकी शिक्षा मंत्रायल

चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. चरणजीत सिंह चन्नी को तकनीकी शिक्षा मंत्रायल मिला है. चन्नी पिछली बार विधानसभा में विपक्ष के नेता थे, पार्टी के दलित चेहरा हैं और चमकौर साहिब से विधायक चुने गए हैं.

उच्च और स्कूली शिक्षा मंत्री बनीं अरुणा चौधरी

अरुणा चौधरी ने भी आज मंत्री पद की शपथ ली है. अरुणा चौधरी को उच्च और स्कूली शिक्षा मंत्री बनाया गया है. अरुणा पंजाब के माझा इलाके की दीनानगर सीट से विधायक हैं. महिला कोटे में इन्हें राज्य मंत्री का पद दिया जा रहा है.

39

रजिया सुल्तान को PWD और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय

रजिया सुल्ताना को भी अमरिंदर कैबिनेट में जगह मिली है. रजिया सुल्तान को PWD और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिला है. रजिया पार्टी की मुस्लिम चेहरा हैं. पिछली बार चुनाव हार गई थीं लेकिन इस बार मलेरकोटला से विधायक बनी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget