एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट के एलान के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू, BJP-कांग्रेस का एक दूसरे पर वार

राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान के साथ ही बीजेपी और कांग्रेस नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर इसका श्रेय लेना चाहती है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की वजह से अब तक राम मंदिर नहीं बन पाया है.

नई दिल्ली: राम मंदिर ट्रस्ट के ऐलान के साथ ही विपक्षी सांसदों ने उस पर सवाल भी खड़े करने शुरू कर दिए हैं. कांग्रेस के अलग अलग नेताओं की तरफ से सवाल उठाते हुए कहा गया है, "जब सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने पहले ट्रस्ट बनाने की बात कही थी तो आखिर ट्रस्ट बनाने में की देरी क्यों की गई." बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और राम मंदिर बनाने का श्रेय लेने से बचना चाहिए. वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा, "कांग्रेस के चलते ही आज तक राम मंदिर नहीं बन पाया है."

राम के नाम पर नहीं हो राजनीति- कांग्रेस

कांग्रेसी नेताओं ने राम मंदिर ट्रस्ट के एलान पर कहा, "बीजेपी को इस मुद्दे पर राजनीति से बचना चाहिए क्योंकि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करना ही था, लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस फैसले को लेने में इतना वक्त क्यों लिया गया और रही बात राम मंदिर की तो राम हम सबके दिल में बसते हैं तो बीजेपी को राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए."

कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर- बीजेपी

कांग्रेस के नेताओं के इन बयानों पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा, "कांग्रेस 70 सालों से कोशिश कर रही थी कि राम मंदिर का निर्माण ना हो, क्योंकि अगर कांग्रेस चाहती तो आज से कई दशक पहले राम मंदिर का निर्माण हो चुका होता. कांग्रेस तो राम के अस्तित्व को भी मानने से इंकार कर रही थी लेकिन मोदी सरकार आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने राम मंदिर बनाने को लेकर मजबूती से अपनी दलील पेश की. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला दिया. अब मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए ही राम मंदिर ट्रस्ट का ऐलान कर दिया है और उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा."

ये भी पढ़ें

निर्भया मामला: HC ने कहा- चारों दोषियों को एक साथ फांसी दी जानी चाहिए, अलग-अलग नहीं राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करिए और आप जिम्मेदारी से बच जाएंगे
अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बेंगलुरु मैसूर एक्सप्रेसवे पर भरे ट्रैफिक में परिवार पर हमला, डैशकैम में कैद हुई पूरी वारदात
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु अधिकारी?
बगावत और पार्टी में टूट से जूझ रही TMC को बड़ी राहत, सड़कों पर दिखेगा ममता का दम, अब क्या करेंगे शुभेंदु?
Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget