एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करिए और आप जिम्मेदारी से बच जाएंगे

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि इकॉनमी धराशायी हो गई है. पीएम मोदी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि आप निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उनपर डाल दीजिए. इससे समस्या हल हो जाएगी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बर्खास्त करके अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, अर्थव्यवस्था धराशायी हो गई है और आपको इस पर मंथन करना चाहिए कि जिम्मेदारी से कैसे बचना है.’’ गांधी ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ आप बेखबर निर्मला जी की ओर से प्रस्तुत बेकार बजट का सहारा लीजिए. उन्हें बर्खास्त करिए और पूरी जिम्मेदारी उन पर डाल दीजिए. समस्या हल हो जाएगी.’’

कल भी राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया था. राहुल ने जंगपुरा और संगम विहार में दो रैलियों को संबोधित किया था. उन्होंने कहा था, ‘‘चीन को छोड़कर पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाहती है, लेकिन जब वे भारत की ओर देखते हैं तो उन्हें अब नफरत, हिंसा, बलात्कार, गुंडागर्डी, हत्याएं दिखती हैं. पिछले पांच वर्षों में आप जहां भी देखते हैं, एक भारतीय दूसरे भारतीय से घृणा से बात करता है. यह हमारा इतिहास नहीं है. यह प्रेम का देश है.’’ राहुल गांधी ने सरकार पर इंडियन ऑयल, एयर इंडिया, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और रेलवे के साथ-साथ लाल किले को बेचने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा था, ‘‘वह (मोदी) ताजमहल भी बेच सकते हैं.’’

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बताने को तैयार नहीं हैं कि कितने युवाओं को रोजगार मिला है. केंद्र सरकार अडानी और अंबानी के लिए है, यह सरकार सिर्फ 15 लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि दोनों की दिलचस्पी युवाओं को रोजगार देने में नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget