एक्सप्लोरर

जिस ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से राहुल ने RSS की तुलना की है, जानें क्या है वो?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर साल 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ॰ केशव हेडगेवार ने की थी. बीजेपी आरएसएस की राजनीतिक इकाई है और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आरएसएस के स्वयंसेवक रह चुके हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की है. मुस्लिम ब्रदरहुड मिस्र का एक ऐसा संगठन है जिसे आतंकियों का समर्थक कहा जाता है. बर्लिन में राहुल गांधी ने बगदादी और लादेन को बेरोजगारी की उपज बताया था. वहीं, आज लंदन के एक कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस की तुलना आतंकियों के हमदर्द से कर दी.

पहले जानें क्या है मुस्लिम ब्रदरहुड’?

मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना 1928 में हसन अल-बन्ना ने की थी. यह मिस्र का सबसे पुराना इस्लामिक संगठन है. इस संगठन ने पूरे दुनिया में इस्लामिक आंदोलनों को प्रभावित करने का काम किया है. मिस्र में यह संगठन अवैध करार दिया जा चुका है, लेकिन इस संगठन ने कई दशक तक सत्ता पर काबिज रहे राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को बेदखल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ब्रदरहुड का कहना है कि वो लोकतांत्रिक सिद्धांतो का समर्थन करता है और उसका एक मुख्य मकसद है कि देश का शासन इस्लामी कानून यानि शरिया के आधार पर चलाया जाए.

मिस्र की मुख्यधारा में लौटना चाहता है मुस्लिम ब्रदरहुड

पूरे अरब में ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की विचारधारा फैली हुई है. इसका हथियारबंद दस्ता ब्रिटिश शासन के खिलाफ रहा है. इसके रिश्ते लेबनान के आतंकी संगठन हिज़्बुल्लाह और फिलिस्तीनी के हमास से रहे हैं. फिलहाल ये संगठन मिस्र की मुख्यधारा में लौटना चाहता है.

लंदन में राहुल ने कहा- RSS की सोच मुस्लिम ब्रदरहुड जैसी

राहुल गांधी ने क्या कहा है?

राहुल गांधी ने कहा है, ‘’आरएसएस भारत की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रहा है. अन्य पार्टियों ने भारत की संस्थाओं पर कब्जा करने के लिए कभी हमला नहीं किया. आरएसएस की सोच अरब देशों की मुस्लिम ब्रदरहुड जैसी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’भारत तभी सफल हुआ, जब सत्ता विकेंद्रीकृत हुई. पिछले चार सालों में बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीकरण हुआ है.’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘’बीजेपी और आरएसएस हमारे अपने लोगों को बांट रहे हैं. वे हमारे देश में नफरत पैदा कर रहे हैं. हमारा काम लोगों को साथ लाना और देश को आगे की ओर ले जाना है. हमने दिखाया है कि यह कैसे किया जा सकता है.’’

क्या है आरएसएस?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर साल 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ॰ केशव हेडगेवार ने की थी. बीजेपी आरएसएस की राजनीतिक इकाई है और देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आरएसएस के स्वयंसेवक रह चुके हैं. देश में आरएसएस के लाखों सदस्य हैं. सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने में इस संगठन का बड़ा योगदान है. संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- BJP ने बताया राहुल को ‘कॉन्ट्रेक्ट किलर’, पूछा- क्या आपने भारत के खिलाफ 'सुपारी' ली है? लंदन में राहुल ने याद किया 'इंडिया शाइनिंग', कहा- गठबंधन हुआ तो बीजेपी यूपी में 5 सीटें ही जीत पाएगी रेलवे टेंडर घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दायर, जेडीयू ने की इस्तीफे की मांग Movie Review: साफ-सुथरी कॉमेडी के साथ खूब हंसाती है Happy Phirr Bhag Jayegi
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget