एक्सप्लोरर

5 दिन बाद 23 साल के होने वाले थे पाकिस्तान की गोली से शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू

शहीद कैप्टन कपिल की मां ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि कपिल के अंदर देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा था.

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडू पांच दिन बाद यानी 10 फरवरी को अपना 23वां जन्मदिन मनाने वाले थे. पाकिस्तान की गोलीबारी में कैप्टन कपिल कुंडू सहित चार जवान शहीद हो गए थे. शहीद कैप्टन कपिल कुंडू हरियाणा में गुरुग्राम के पटौदी इलाके के रहने वाले थे. कपिल कुंडू कुछ दिन पहले ही अपने पेतृक गांव रणसिका गए थे, जहां गांववालों ने उनका जोरदार स्वागत किया था. कैप्टन कपिल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे. करीब छह साल पहले कपिल के पिता भी शहीद हो गए थे. कपिल की दो बहनें हैं. LoC पर पाकिस्तान के हमले में कैप्टन सहित 4 जवान शहीद, राजौरी में 3 दिन के लिए 84 स्कूल बंद सेना की 15 जैकलाइ यूनिट के कैप्टन कपिल कुंडू इन दिनों जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में तैनात थे.  उनकी पढ़ाई पटौदी जिले के डिवाइन डेल इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी. साल 2012 में कपिल का एनडीए में सिलेक्शन हुआ था, जहां से वे भारतीय सेना के लिए चुने गए थे. शहीद कैप्टन कपिल की मां ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि कपिल के अंदर देशभक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा था. एनडीए में ट्रेनिंग के दौरान भी उनके जोशीले और देशप्रेम के व्यवहार से हर कोई परिचित था. बचपन से ही वह देश की सेवा करना चाहते थे. बता दें कि दो दिन पहले जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगते इलाकों में पाकिस्तान की ओर से की गई जबरदस्त गोलीबारी में कैप्टन कपिल कुंडू सहित चार जवान शहीद हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget