एक्सप्लोरर

कभी बोट का स्टेयरिंग टूटा तो कभी ऊंची समुद्री लहरों ने डराया, पढ़ें टीम तारिणी की पूरी कहानी

एबीपी न्यूज ने भारतीय नौसेना की टीम तारिणी से मुलाकात की और उनके इस सफर की मुश्किलों और चुनौतियों पर बात की. भारतीय नौसेना के मुताबिक, पिछले आठ महीने में तारिणी और भारतीय नौसेना की महिला टीम ने करीब 21 हजार छह सौ नॉटिकल मील का सफर पूरा किया है.

नई दिल्ली: पिछले आठ महीने में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर भारतीय नौसेना की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. 'नविका सागर परिक्रमा' की टीम अब भारत पंहुच गई है. 21 मई को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा गोवा के तट पर महिला टीम और उनकी बोट, आईएनएसवी तारिणी का स्वागत किया. दिल्ली आने के बाद टीम ने नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की.

एबीपी न्यूज ने खासतौर से इस टीम से मुलाकात की और उनके इस सफर की मुश्किलों और चुनौतियों पर बात की. भारतीय नौसेना के मुताबिक, पिछले आठ महीने में तारिणी और भारतीय नौसेना की महिला टीम ने करीब 21 हजार छह सौ नॉटिकल मील का सफर पूरा किया है. टीम का नेत्तृव किया लेफ्टिनेंट कमांडर, वतृका जोशी. टीम की बाकी पांच सदस्य हैं लेफ्टिनेंट कमांडर स्वाथि पी, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता और लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडापट्टी.

 कभी बोट का स्टेयरिंग टूटा तो कभी ऊंची समुद्री लहरों ने डराया, पढ़ें टीम तारिणी की पूरी कहानी

10 सितबंर 2017 को गोवा के तट से ही पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकली तारिणी की टीम जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजधानी दिल्ली में मिली थीं. यहां तक की जब टीम समंदर में ही थी तो पीएम ने उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भी बात की थी. अपनी छोटी सी बोट (यॉट) तारिणी से दुनिया 'फतह' करने निकली इस टीम का मकसद है देश की नारी शक्ति का प्रदर्शन करना और युवाओं को नौसेना की रोमांचक दुनिया की तरफ आकर्षित करना.

अपने करीब आठ महीने की इस सागर परिक्रमा को तारिणी की टीम ने छह चरणों में पूरी की. इस दौरान उन्होनें पांच देशों की यात्रा की, चार महाद्वीप और तीन महासागर से होते हुए अपनी यॉट से इस अभियान को पूरा कर इतिहास रचा है. आजतक दुनियाभर में किसी महिला टीम ने ऐसा नहीं किया है.

कभी बोट का स्टेयरिंग टूटा तो कभी ऊंची समुद्री लहरों ने डराया, पढ़ें टीम तारिणी की पूरी कहानी

अपने इस अभियान के दौरान तारिणी ने कुल पांच बंदरगाह पर विश्राम किया--फ्रिमेंटल (आस्ट्रेलिया), लियेलईटन (न्यूजीलैंड), अर्जन्टीना के करीब पोर्ट स्टेनैले (फॉकलैंड आईलैंड), केप टाउन (साउथ अफ्रीका) और मॉरीशस. जहां जहां तारिणी पहुंची, वहां उसकी टीम का जोरदार स्वागत हुआ. सभी स्थानीय गर्वनर, हाई कमीशन और लोगों ने तारिणी का जमकर स्वागत किया.

लेकिन इस दौरान तारिणी का यात्रा को काफी मुश्किल दौर से भी गुजरना पड़ा. प्रशांत महासागर में करीब छह मीटर उंची लहरें और 60 नॉट्स की हवाओं का सामना करना पड़ा. मॉरीशस पहुंचकर बोट का स्टेयरिंग तक टूट गया था. लेकिन भारतीय नौसेना की इन छह महिला अधिकारियों ने हार नहीं मानी और अपने अभियान को पूरा कर ही दम लिया.

ये नवाबों का शहर लखनऊ है! दुनिया में पहली बार चाय की डिलीवरी ड्रोन से की गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget