एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने आज अपने एक गुरू को खो दिया, जानें कौन थे केशुभाई पटेल?

पीएम मोदी ने केशुभाई के निधन पर ट्वीट कर लिखा, ''केशुभाई ने मेरे सहित कई छोटे कार्यकर्ताओं को तैयार किया था.''मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह हमेशा अपनी जीत के बाद केशुभाई पटेल का आशिर्वाद लेने जाते थे.

नई दिल्ली: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का आज 92 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. दो बार राज्य के सीएम रहे केशुभाई पटेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं. केशुभाई पटेल के बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने थे. केशुभाई पटेल के निधन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर उनके साथ अपनी तस्वीर कर शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘’केशुभाई ने जनसंघ और बीजेपी को मजबूत करने के लिए गुजरात की लंबी और चौड़ी यात्रा की. उन्होंने आपातकाल का विरोध किया. किसान कल्याण के मुद्दे उनके दिल के सबसे करीब थे. विधायक, सांसद, मंत्री और सीएम के रूप में रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में कई कदम उठाए.’’

एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ''केशुभाई ने मेरे सहित कई छोटे कार्यकर्ताओं को तैयार किया था. सभी को उसका मिलनसार स्वभाव पसंद था. उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है. हम सभी आज शोक मना रहे हैं.''

2001 में केशुभाई की जगह सीएम बने थे मोदी

बता दें कि केशुभाई पटेल से पीएम मोदी के घनिष्ठ संबंध रहे हैं. पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वह हमेशा अपनी जीत के बाद केशुभाई पटेल का आशिर्वाद लेने जाते थे. केशु भाई पटेल ने पहली बार साल 1995 में गुजरात का सीएम पद संभाला था. इसके बाद वह 1998 से साल 2001 तक दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए. हालांकि साल 2001 में उनकी जगह नरेंद्र मोदी ने सीएम पद की शपथ ली थी.

केशु भाई पटेल ने साल 2012 में बीजेपी छोड़ दी थी और अपनी नई पार्टी 'गुजरात परिवर्तन पार्टी' बनाई थी. उन्होंने साल 2014 में राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी. अपने राजनीति के कार्यकाल में वह छह बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

साल 1945 में आरएसएस में शामिल हुए

साल 2012 के राज्य विधानसभा चुनाव में उन्हें विसावदर सीट से विधायक चुना गया था, लेकिन बाद में बीमार होने के कारण उन्होंने 2014 में इस्तीफा दे दिया था. केशुभाई पटेल ने साल 1945 में प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ज्वाइन किया था. वह साल 1975 में आपातकाल के दौरान जेल भी गए.

यह भी पढ़ें-

अभिनंदन पर खुलासे के बाद नड्डा का राहुल पर हमला, कहा- ‘शहजादे’ को सेना और सरकार पर विश्वास नहीं

बिहार चुनाव: PM मोदी के वार पर तेजस्वी ने किया पलटवार, पूछा- इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने क्यूं नहीं की बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget