एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले 35ए हटाने की अटकलें तेज, जानें इसके बारे में पूरी जानकारी

राज्य में गृह मंत्रालय की तरफ से केंद्रीय सशस्त्र बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती के आदेश के बाद से राज्य की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां विरोध में आ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिकाएं लंबित हैं.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को विशेष प्रावधान प्रदान करने वाले अनुच्छेद 35ए को हटाने की अटकलें तेज हो गई हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती का आदेश जारी किया. इन केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी शामिल हैं.  केंद्र के इस फैसले के बाद से राज्य की तमाम क्षेत्रीय पार्टियां विरोध में आ गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिकाएं लंबित हैं. क्या है आर्टिकल 35A और इससे जम्मू कश्मीर को कैसे विशेष अधिकार मिलते हैं- 15 अगस्त से पहले जम्मू-कश्मीर में 10 हजार जवानों की तैनाती से खलबली, 35ए हटाने की अटकलें तेज
  1. अक्टूबर 1947 में जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने इन्स्ट्रमेंट ऑफ एक्सेशन साइन करके जम्मू कश्मीर को भारत में मिलाया.
  2. साल 1952 में शेख अब्दुल्लाह और प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बीच हुए एक समझौते के तहत राष्ट्रपति के ऑर्डर से कश्मीर के लिए 1954 में अनेक प्रोविजन किए गए. इसी के बाद आर्टिकल 35ए अस्तित्व में आया.
  3. साल 1956 में जम्मू कश्मीर का संविधान बनाया गया. इसके तहत जम्मू कश्मीर के स्थायी नागरिक कौन होंगे इसके लिए महाराजा हरि सिंह ने नागरिकता फॉर्मूले को बरकरार रखा गया.
  4. आर्टिकल 35ए जम्मू कश्मीर को सबसे बड़ा यह अधिकार देता है कि स्टेट के परमानेंट नागरिक कौन होंगे.
  5. कश्मीर का परमानेंट रेसिडेंट लॉ ऐसे लोग जो यहां के स्थायी नागरिक नहीं है, उन्हें कश्मीर में स्थायी तौर पर रहने, अचल संपत्ति खरीदने, सरकारी नौकरी पाने इत्यादि से रोकता है.
  6. यह आर्टिकल जम्मू कश्मीर राज्य को अधिकार देता है कि कोई महिला अगर किसी दूसरे स्टेट के स्थायी नागरिक से शादी करती हैं तो उसकी कश्मीरी नागरिकता छीन ली जाए. हालांकि, साल 2002 में जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के एक आदेश के मुताबिक शादी करने वाली महिला की नागरिकता खत्म नहीं की जाएगी, लेकिन उनके होने वाले बच्चों को यह अधिकार नहीं मिलेगा.
  7. साल 2014 में एक एनजीओ 'वी दी सिटीजन' ने इस आर्टिकल को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया था. इसमें एनजीओ ने तर्क पेश किया था कि इसे आर्टिकल 368 के तहत संविधान संशोधन करके नहीं लाया गया है और न ही इसे कभी संसद के समक्ष पेश किया गया है.
  8. पिछले साल दो कश्मीरी महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में केस दायर कर कहा था कि इस आर्टिकल के कारण हमारे बच्चों को उनके नागरिकता अधिकार से वंचित रहना पड़ता है.
  9. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था. इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार की तरफ से जवाब देते हुए एडवोकेट जनरल केके वेणुगोपाल ने तत्कालीन चीफ जस्टिस की बेंच को कहा था कि आर्टिकल 35ए का मुद्दा संवेदनशील है और इसपर बड़ी डिबेट की आवश्यकता है.
  10. 14 मई, 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई टाली. सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कहा कि इस मामले से जुड़े लोग समाधान चाहते हैं, इसलिए कोर्ट इस मामले में कोई अंतरिम आदेश पास न करे.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन यूपी में कांवड़िये को हुई थकान तो एसपी ने खुद दबाए उसके पैर, वीडियो वायरल बंगाल-यूपी के बाद बजरंग दल ने अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ तस्वीरें: NDRF, नेवी और वायुसेना ने ऐसे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार सभी यात्रियों को बचाया पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर को लेकर छल करता रहा- मोदी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget