एक्सप्लोरर

IN DEPTH: जानिए किन दुख, तकलीफ और बर्बरता के बीच 39 भारतीयों को गवांनी पड़ी जान

20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा था कि इराक के मोसुल में 2014 में आतंकवादी संगठन आईएस द्वारा अगवा किए गए 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: साल 2014 में इराक के मोसुल शहर से लापता हुए 39 भारतीयों की आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने हत्या कर दी. आज 39 में से 38 भारतीयों के शव को भारत लाया जा रहा है. एक शव का डीएनए पूरी तरह मैच नहीं होने की वजह से वहां से क्लियरेंस नहीं मिला है. 39 भारतीयों में 31 पंजाब, 4 हिमाचल प्रदेश और बिहार-पश्चिम बंगाल के 2-2 नागरिक शामिल हैं. विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह दोपहर 1.30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जानें इस त्रासदी की पूरी कहानी क्या है. साल 2014 से लापता थे 40 भारतीय इराक गए 40 भारतीय साल 2014 से लापता थे. ये भारतीय इराक के मोसुल शहर में एक कंपनी में मजदूरी का काम करते थे. जून 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के मोसुल शहर पर कब्जा करने के बाद से ये भारतीय शहर से लापता हो गए थे. पिछले साल जुलाई में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा था, ‘मैं उन्हें (लापता भारतीयों) तब तक मृत घोषित नहीं करूंगी, जब तक हमें इस बारे में पुख्ता सबूत नहीं मिल जाते." इराक से 38 भारतीयों के पार्थिव अवशेष लेकर आज भारत लौटेंगे विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह 20 मार्च को सुषमा स्वराज ने दी जानकारी 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में भारतीयों की मौत की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि इराक के मोसुल में 2014 में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा अगवा किए गए 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है. कंपनी ने सभी से जाने के लिए कहा था सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बताया, ‘’कंपनी ने बताया कि हमारे यहां 40 भारतीय काम करते थे. जिनमें बांग्लादेशी भी थे. जब आईएस ने मोसुल पर कब्जा करना शुरू किया तो कंपनी ने सभी से जाने के लिये कहा. उसके बाद इराक और अन्य देशों के नागरिक कंपनी छोड़कर चले गये. लेकिन भारतीय और बांग्लादेश के मजदूरों ने कंपनी नहीं छोड़ी.’’ IN DEPTH: जानिए किन दुख, तकलीफ और बर्बरता के बीच 39 भारतीयों को गवांनी पड़ी जान पहले थी जेल में होने की उम्मीद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उम्मीद जताई थी कि जिन 39 भारतीयों का अपहरण किया था वह इराक की जेल में कैद हो सकते हैं. पीड़ितों के परिवार वालों के साथ बात करने के बाद सुषमा ने कहा था कि ये लोग बदुश जेल में कैद हो सकते हैं. बदुश, मोसुल से 31 किलोमीटर की दूरी पर है. 40 भारतीयों में से 39 की मौत बगदादी के आतंकियों ने मोसुल में कुल 40 भारतीयों को बंधक बनाया था, जिसमें से एक हरजीत सिंह मसीह था. लेकिन वो आतंकियों को चकमा देकर भाग निकला था. मसीह ने एबीपी न्यूज़ से कहा था, ‘’आतंकियों की गोली उसके पैर में लगी थी और आतंकियों ने उसे मरा समझ कर छोड़ दिया. बाद में मैं वहां से भाग गया.’’ हालांकि सुषमा स्वराज ने मसीह के इस बयान को झूठ करार दिया है. सुषमा ने कहा, ‘’मसीह, अली बनकर इरबिल निकल गया था. आतंकी हर दिन सभी मजदूरों की गिनती करते थे. हरदीप के जाने के बाद 40 में से 39 बचे. आईएस ने सभी 39 भारतीयों को अलग शिफ्ट कर दिया. कंपनी के मालिक ने बताया कि उन्हें बदुश ले जाया गया. उसके बाद कंपनी को जानकारी नहीं मिली कि सभी भारतीय कहां हैं.’’ ISIS का शिकार हुए 39 भारतीय: पढ़ें, हिंसा से लबरेज बगदादी के आतंकी संगठन की जन्म से अबतक की कहानी कौन है ISIS? ISIS यानि इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया अरब दशों के रेगिस्तान और शहरों में आतंक की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है. चंद सालों में ही लाखों मासूमों के लिए कफन तैयार करने वाला ये आतंकवादी संगठन अपनी नफरत से दुनिया को बर्बाद और तबाह कर देना चाहता है. ISIS मौजूदा समय में ओसामा बिन लादेन के संगठन अल-कायदा और अफीक्रा के आतंकवादी संगठन बोको हराम से भी ज्यादा खूंखार है और ये संगठन आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौती है. इसका मकसद करीब 14 सौ साल पहले सऊदी अरब में जो खलीफा राज या इस्लामिक राज कायम किया गया था उसे दोबारा स्थापित करना है. इसके लिए ये सर कलम कर देने से लेकर ज़िंदा जला देने और दफना देने जैसी क्रूरता की सारी हदें पार करता रहा है. उसी क्रूरता की भेंट ये 39 भरातीय भी चढ़ गए. वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget