एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: 2024 से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस तेज, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में भी उठा मुद्दा

AIMPLB On UCC: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने समान नागरिक संहिता को गैरकानूनी बताया. बैठक में कहा गया कि इसे लागू करना मुमकिन नहीं है.

All India Muslim Personal Law Board Meeting: देश में पिछले कुछ महीनों से यूनीफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा काफी चर्चा में है. जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इस मुद्दे पर बहस भी तेज होती जा रही है. रविवार (5 फरवरी) को हुई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की बैठक में भी समान नागरिक संहिता सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार (5 फरवरी) को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक हुई. इस बैठक में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हुए थे. बैठक के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने बताया, "देश में नफरत का जहर घोला जा रहा है, जो देश के लिए नुकसानदायक है."

UCC को बताया गैरकानूनी

रहमानी ने कहा, "देश के संविधान में हर व्यक्ति को अपने धर्म पर अमल करने की आजादी दी गई है. इसलिए हुकूमत को मजहबी आजादी का एहतराम करना चाहिए." समान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा, "यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करना गैर-कानूनी होगा. इतने बड़े देश में जहां कई धर्मों को मानने वाले लोग हैं, वहां इस तरह का कानून मुमकिन नहीं है और न ही इससे देश का कोई फायदा होगा." 

मथुरा-ज्ञानवापी पर भी चर्चा हुई

जानकारी के मुताबिक, बैठक में ज्ञानवापी और मथुरा मामले को लेकर भी चर्चा हुई. इस मामले पर कहा गया कि 1991 के प्लेसिस ऑफ वरशिप एक्ट को संसद ने बनाया था. उसको कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है. इस बैठक में वक्फ की सुरक्षा, गरीबों और मुसलमानों की शिक्षा, गरीब मुसलमान वक्फ का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं पर भी चर्चा हुई. बैठक में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और सामाजिक जीवन में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई.

बैठक में ओवैसी भी शामिल हुए

बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली ने बताया, "इस बैठक में धर्म परिवर्तन, ज्ञानवापी और इस तरह के अन्य मामलों पर चर्चा की गई." बैठक में असदुद्दीन ओवैसी, मौलाना महमूद मदनी, मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, मौलाना सज्जाद नोमानी, मौलाना अरशद मदनी, मौलाना खालिद रशीद, डॉक्टर असमा जेहरा मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-Samajwadi Party: स्लो होती जा रही साइकिल की स्पीड! जानें लोकसभा चुनावों में कितना गिरा समाजवादी पार्टी का ग्राफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget