एक्सप्लोरर

Samajwadi Party: स्लो होती जा रही साइकिल की स्पीड! जानें लोकसभा चुनावों में कितना गिरा समाजवादी पार्टी का ग्राफ

Lok Sabha Elections: पिछले चुनावों में सपा की लोकसभा सीटों में बेहद कमी आई है. सात चुनावों के नतीजों में पहले चार में यूपी में सपा की सीटें बढ़ीं तो उसके बाद के तीन इलेक्शन में ग्राफ काफी नीचे आ गया.

Samajwadi Party Performance in Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां संगठनात्मक सुधारों समेत कई तरह की रणनीतियां बनाने में लगी हैं. समाजवादी पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी वाली सूची में संशोधन किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक संशोधित सूची में सपा ने ब्राह्मण और ठाकुर वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी है. लिस्ट में चार नाम जोड़े गए हैं. चार नेताओं- विनय तिवारी, ओम प्रकाश सिंह ठाकुर, अरविंद सिंह गोप और नीरज सक्सेना को सपा ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है.

माना जा रहा है कि सपा और इसके अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन वर्गों के वोट बैंक को बैलेंस करने के लिए यह संशोधन किया है ताकि 2024 के चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सके. सपा में संगठनात्मक सुधारों की वाजिब वजह भी है क्यों कि चुनाव आयोग के विगत वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि साल दर साल लोकसभा में समाजवादी पार्टी का ग्राफ गिरा है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि साइकिल (सपा का चुनाव चिन्ह) की स्पीड स्लो होती जा रही है. ऐसे में सपा के लिए स्पीड बूस्ट करने की अहम चुनौती हैं. पिछले आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में कैसे गिरा सपा का ग्राफ, आइए जानते हैं. 

चार चुनावों में सीटें बढ़ीं तो तीन में हुईं धड़ाम

पिछले साथ वर्षों के आंकड़े देखें तो 1996 से लेकर 2004 तक यूपी में सपा की सीटों में उछाल दर्ज किया गया लेकिन अगले तीन आम चुनावों (2009, 2014 और 2019) में सपा की सीटों की संख्या तेजी से नीचे आई. 

सपा ने कब जीतीं कितनी सीटें?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 1996 में सपा ने 16 सीटें (वोट प्रतिशत 20.8), 1998 में 20 सीटें (28.7%), 1999 में 26 सीटें (24%) और 2004 में 35 सीटें (26.7%) जीती थीं.

सीटों के मामले में इन वर्षों में सपा का ग्राफ बढ़ा लेकिन इसके बाद 2009 के चुनाव में राज्य में सपा ने 23 सीटें (23.2 %), 2014 में 5 सीटें (22.2%) और 2019 में 5 सीटें (17.9%) जीती थीं. ये ग्राफ पार्टी की सीटों और वोट शेयर दोनों में गिरावट बताता है. 

बता दें कि उत्तर में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं. पिछला लोकसभा चुनाव (2019) समाजवादी पार्टी ने यूपी में बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था.

यह भी पढ़ें- UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली ठाकुर-ब्राह्मण नेताओं को प्राथमिकता, संशोधित लिस्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
विरोध के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने कैंसिल किए शो, फैंस को मिलेगा रिफंड
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget