एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर AIMPLB ने कर दी सरकार से बड़ी मांग, कहा- 'हादसे की वजहों के लिए...'

AIMPLB On Ahmadabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की पहचान करने के लिए शवों के डीएनए सैंपल लेने का काम पूरा हो गया है.

AIMPLB On Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार (12 जून, 2025) को क्रैश हो गई. मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार (13 जून, 2025) को इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है, इस विमान में कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे.

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरा शोक जाहिर करते हुए उन्होंने दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा है कि, "हम आपके दुख में भागीदार हैं और प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह आपको इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करे."

‘विमानों की हो अच्छी तरह से देखभाल’

मौलाना रहमानी ने आगे कहा कि हम गुजरात सरकार और एयर इंडिया प्रशासन से घायलों के इलाज में पूरी तरह से ध्यान और देखभाल प्रदान करने का अनुरोध करते हैं. चूंकि यह त्रासदी उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई, इसलिए यह एयर इंडिया, हवाई अड्डा प्राधिकरण और विमान रखरखाव कर्मचारियों को भी विमानों की पूरी तरह से देखभाल करने का आह्वान करती है. विशेषज्ञों की ओर से निर्धारित अवधि से अधिक समय तक विमानों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. रखरखाव कर्मचारियों की ओर से थोड़ी सी भी लापरवाही या असावधानी सैकड़ों लोगों की जान ले सकती है.

मौलाना रहमानी ने की दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की मांग

मौलाना रहमानी ने कहा कि हम इस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की मांग करते हैं और किसी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उचित सजा दी जानी चाहिए, ताकि आगे भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो.

एयर इंडिया की फ्लाइट में दो पायलट और क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से सिर्फ एक शख्स की जान बची है. बाकी सभी लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें: 28 घंटे बाद मिला ब्लैक बॉक्स, US-ब्रिटेन और भारत की एजेंसियां कर रहीं हादसे की जांच | जानें एयर इंडिया प्लेन क्रैश की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
भारत-अमेरिका के बीच फाइनल स्टेज पर ट्रेड डील! भारतीय टीम इस तारीख को जाएगी US, जानें कब लगेगी मुहर
India Seizes Oil Tankers: भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! अमेरिका ने क्या दी थी जानकारी?
भारत का बड़ा एक्शन, ईरान के तीन तेल टैंकर जब्त! अमेरिका ने क्या दी थी जानकारी?
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल

वीडियोज

Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladesh में तारिक रहमान की ताजपोशी आज, पीएम पद की लेंगे शपथ |
Aligarh Breaking: जलाभिषेक के दौरान करणी सेना और पुलिस में झड़प,
Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में OM Birla-विक्रम मिस्री होंगे शामिल
Nalasopara Fire Breaking: पालघर जिले में भीषण आग, सब कुछ जलकर राख! | ABP News | Palghar
Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladeshमें आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, CM फडणवीस ने लगाई रोक
अजित पवार की मौत के बाद जल्दबाजी में दिए गए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के दर्जे, CM फडणवीस ने लगाई रोक
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो सकती है हत्या? बेटों को सताया डर, पिता से हुई बात- बोले- 'वो अब्बा को...'
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो सकती है हत्या? बेटों को सताया डर, पिता से हुई बात- बोले- 'वो अब्बा को...'
T-20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में लगे लगातार 4,4,4,4,4..., इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में लगे लगातार 4,4,4,4,4..., इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सेटलमेंट के बाद भी झूठे आरोप....'
चेक बाउंस मामले पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'सेटलमेंट के बाद भी झूठे आरोप....'
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
Vietnam Birthdays: वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget