एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह बोले- सरकार जो चाहती है वही हो रहा है

हन्नान मोल्लाह ने कहा कि शुरू से हमें मालूम था कि कॉरपोरेट समर्थक लोगों से कमेटी बनेगी जो कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं बोलेंगे. सरकार जो चाहती है वही हो रहा है.

नई दिल्ली: अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि सरकार जो चाहती है वही हो रहा है. उन्हें मालूम था कि कोर्ट जाकर कमेटी बनवाएंगे. हमें बोला गया कोर्ट में चलो. शुरू से हमें मालूम था कि कमेटी बनेगी कॉरपोरेट समर्थक लोगों से जो कॉरपोरेट के खिलाफ नहीं बोलेंगे. गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीनों नए कृषि कानूनों के अमल पर रोक लगाते हुए चार सदस्यी कमेटी बना दी. किसान संगठनों कानून पर रोक लगाने के फैसले का तो स्वागत किया लेकिन उन्हें कमेटी के सामने पेश होने से साफ तौर पर इनकार कर दिया.

कांग्रेस ने कहा- कमेटी के सदस्य पहले से कानूनों के समर्थक

कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी के जो चार सदस्य बनाए हैं वे तो पहले ही कृषि कानूनों के समर्थक हैं. ऐसी कमेटी के सदस्य क्या न्याय करेंगे? उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी इतने अहंकारी मत बनिए किसानों की सुनिए नहीं तो देश आपकी बात सुनना बंद कर देगा."

बीजेपी ने फैसले का स्वागत किया

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं. जो कमेटी बनाई गई है निश्चित रूप से आने वाले समय में सबसे निष्पक्ष राय लेगी. कमेटी किसान यूनियन के लोगों से और अन्य विशेषज्ञों से भी राय लेगी और उसके बाद निर्णय देगी. पुराने बिल इतने अच्छे होते तो किसान गरीब और आत्महत्या के लिए मज़बूर नहीं होता. इस कानून को कुछ समय देखें अगर कुछ नहीं लगेगा तो भविष्य में और भी संशोधन किया जा सकता है.

वहीं बीजेपी संबित पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम स्वीकार करते हैं और आशा रखते हैं कि दूसरे पक्ष भी इसे स्वीकार करेंगे. जो रास्ता कोर्ट ने दिखाया है उस पर हम आगे बढ़ेंगे. कोर्ट भी समाधान चाहती है और हम भी यही चाहते हैं. 4 एस(S) हैं जिनके माध्यम से देश आगे बढ़ सकता है समन्वय, संवाद,सहमति और समाधान.

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि अफसोस की बात है कि कुछ लोग क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी का संदूक लेकर किसानों के कंधे पर बंदूक चला रहे हैं. ये लोग किसानों के हितैषी नहीं हैं. भ्रम का माहौल पैदा करने वाले ये लोग ट्रेडिशनल प्रोफेशनल भ्रमजाल के जादूगर हैं.

Corona Vaccination: पीएम मोदी के हाथों 16 जनवरी को होगी टीकाकरण अभियान की शुरुआत, CO-WIN ऐप भी होगा लॉन्च 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget