एक्सप्लोरर

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की गर्दन के आर-पार हुई लोहे की रॉड, ऑन स्पॉट मौत से रेलवे में मचा हड़कंप

Death In Train: घटना की सूचना पर RPF और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Aligarh Train Passenger Death: ट्रेन में सफर कर रहे 35 साल के एक शख्स की लोहे की रॉड लगने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना नीलांचल एक्सप्रेस (Nilanchal Express) में सफर के दौरान अलीगढ़ (Aligarh) के पास हुई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था. किसी ने लोहे की रॉड लापरवाही से वहां रख दी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया. पुलिस टीम घटनास्थल से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. इस घटना के कारण ट्रैक पर काफी समय तक ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया. इसकी वजह से रेल यात्रियों को कुछ समय के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा. 

गर्दन से आर-पार हुई रॉड

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना अलीगढ़ जिले के सोमना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर हुई. नीलांचल एक्सप्रेस गाड़ी के सेकंड कोच की सीट नंबर 15 पर बैठकर यात्रा कर रहे एक यात्री की गर्दन से होकर एक लोहे की रॉड आर-पार हो गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतक यात्री सुल्तानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना पर आरपीएफ, सीआरपीएफ और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए. 

यात्री की ऑन स्पॉट डेथ

आरपीएफ सीओ केपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर नीलांचल एक्सप्रेस करीब साढ़े नौ बजे आई थी. सूचना मिली कि अगले जनरल कोच में किसी यात्री को चोट लग गई है. इस सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ सारे रेलवे के कर्मचारी वहां पहुंचे. इंजन के बाद सेकंड कोच की सीट नंबर-15 पर एक यात्री मृत पाया गया. उसके बाई तरफ से एक रॉड घुसी थी, जो उसके दाहिने साइड होकर निकली हुई थी. इसकी वजह से यात्री की ऑन स्पॉट डेथ हो गई थी. 

ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह घटना कब और कहां हुई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक यात्री सुल्तानपुर का रहने वाला था. वहीं, मामले की आगे की जांच अभी जारी है.

इसे भी पढ़ेंः-Maharashtra: पुणे में जापानी बुखार का पहला केस मिला, मच्छरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget