एक्सप्लोरर

Ali Imran Ramz Victor: पश्चिम बंगाल फॉरवर्ड ब्लॉक के इमरान रम्ज़ ‘विक्टर’ ने थामा कांग्रेस का हाथ, कहा- कांग्रेस पार्टी का चरित्र बदल गया है

अली इमरान रम्ज विक्टर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. वह सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विधान भवन पहुंचे. उनके साथ उनके चाचा और पूर्व मंत्री और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता हाफिज आलम सैरानी भी थे.

Ali Imran Ramz Victor: पश्चिम बंगाल फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व विधायक अली इमरान रम्ज़ विक्टर कांग्रेस (Congress) में पार्टी में शामिल हो गए. उत्तर बंगाल के चाकुलिया विधानसभा से फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व विधायक विक्टर को सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. 

विक्टर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विधान भवन पहुंचे. उनके साथ उनके चाचा, पूर्व मंत्री और फॉरवर्ड ब्लॉक नेता हाफिज आलम सैरानी भी थे. फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि सैरानी के भी भविष्य में कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है.

फारवर्ड ब्लॉक वाम मोर्चे का भागीदार है

फारवर्ड ब्लॉक पश्चिम बंगाल के वाम मोर्चे का भागीदार है. यह पूछे जाने पर कि उन्होंने वफादारी क्यों बदली, विक्टर ने कहा, “मैं बाएं से दाएं नहीं गया. बाएं और दाएं समान हैं. हमारा परिवार हमेशा वामपंथी राजनीति के साथ जुड़ा रहा है. वे कांग्रेस से भले लड़े, लेकिन आज की स्थिति बदल चुकी है. कांग्रेस पार्टी का चरित्र भी बदल गया है.

5 दशकों से फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़ा था परिवार

इमरान रम्ज़ ‘विक्टर’ के पिता मो. रमजान अली फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर 1971 से 1991 तक लगातार चार बार गोआलपोखर विधानसभा से विधायक बने रहे. मो. रमजान अली की मौत के बाद उनके भाई हफीज आलम सैरानी 1996 और 2001 में विधायक बने. सैरानी कांग्रेस की दीपा दासमुंशी से साल 2006 में हार गए.

इमरान रम्ज़ ‘विक्टर’ ने साल 2009 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करके दोबारा अपनी पारिवारिक सीट कांग्रेस से छीन ली. 2011 में गोआलपोखर विधानसभा को बांट कर चाकुलिया विधानसभा बनाया गया और विक्टर यहां से भी 2011 और 2016 का चुनाव जीतने में सफल हुए. हालांकि 2021 के विधानसभा चुनाव में वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सामने टिक नहीं पाए और तीसरे स्थान पर चले गए.

ये भी पढ़ें:- Himachal Pradesh Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने किया मंथन, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget