एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav: संसद पहुंचते ही अखिलेश ने दिखाए आक्रामक तेवर, यूपी विधानसभा में सपा सुप्रीमो को क्यों 'मिस' करेंगे सीएम योगी

Akhilesh Yadav In Parliament: कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे अखिलेश यादव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें विधानसभा में मिस कर सकते हैं.

Akhilesh Yadav VS Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव 2024 में मिली अच्छी जीत से गदगद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सोमवार (26 जून) को जब पहली बार नई संसद में पहुंचे तो उनके चेहरे पर इसकी झलक साफ देखी जा सकती थी. सपा प्रमुख अपने 37 सांसदों के साथ संसद पहुंचे तो उनका आत्मविश्वास पूरी कहानी बयां कर रहा था. अखिलेश यादव अब संसद में अपनी आवाज उठाते हुए दिखाई देंगे लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं.

दरअसल, कन्नौज लोकसभा सीट जीतने के बाद अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से अपनी इस्तीफा दे दिया है. इस सीट पर अब उपचुनाव होगा. अखिलेश यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता भी नहीं रहेंगे. इसके बजाय वो लोकसभा में विपक्ष की आवाज को मजबूत करते हुए दिखाई देंगे. ऐसे में यूपी विधानसभा के अंदर योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जो नोकझोंक देखने को मिलती थी उसे मिस किया जाएगा.

कई मौकों पर हुई योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच नोकझोंक

विधानसभा सत्र के दौरान पिछले 7 सालों में ऐसे कई मौके आए जब यूपी सीएम और सपा प्रमुख के बीच नोकझोंक देखने को मिली. चाहे वो यादव परिवार को लेकर सीएम योगी की आलोचना हो या फिर बेरोजगारी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला हो. मानसून सत्र के दौरान अखिलेश यादव ने जब जनसंख्या का मुद्दा उठाया था तो योगी आदित्यनाथ ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि अच्छा लगा इस मुद्दे पर बात की जा रही है, समाजवादियों में कुछ तो प्रोग्रेस हुई.

वहीं, पिछले साल फरवरी के महीने में योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वो अपने पिताजी का सम्मान भी नहीं कर पाए. दरअसल प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड को लेकर सदन में चर्चा हो रही थी इसी दौरान महिलाओं के सम्मान को लेकर बहस छिड़ गई और योगी आदित्यनाथ ने कह दिया कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए जो अपने बाप का भी सम्मान नहीं कर पाए.

अखिलेश यादव का सांसद वाला अंदाज

अखिलेश यादव आज जब संसद भवन पहुंचे तो उनके साथ उनकी पार्टी के 37 सांसद भी साथ थे. खास बात ये रही कि इस दौरान अखिलेश यादव अयोध्या वाले (फैजाबाद लोकसभा सीट) सांसद अवधेश प्रसाद को सबसे आगे रखते हुए नजर आए. साथ ही वो हाथ में सविधान की कॉपी पकड़े दिखे. अखिलेश यादव अपनी बात पुरजोर तरीके से रखते हैं. चाहे वो विधानसभा हो या लोकसभा. यूपी विधानसभा के बाद अब उनके तेवर लोकसभा में दिखाई देंगे.  

ये भी पढ़ें: 2027 में अखिलेश यादव कैसे बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री? सपा सांसदों ने बता दिया फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget