एक्सप्लोरर

बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा के मुकाबले में अखिलेश के साथियों की यात्रा

मोदी सरकार के नए नवेले मंत्री 16 अगस्त से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं. उनकी यात्रा के मुकाबले में अब अखिलेश यादव के केशव ने भी यात्रा निकालने का एलान कर दिया है.

लखनऊ: यूपी में यात्रा की राजनीति शुरू हो गई है. नेताओं को याद आई है जनता की. जो लोकतंत्र में चुनाव के समय जनार्दन होते हैं. जो नेता अब जनता के द्वार पहुंचने के लिए यात्रा पर निकलने को तैयार हैं. मोदी सरकार के नए नवेले मंत्री 16 अगस्त से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं. उनकी यात्रा के मुकाबले में अब अखिलेश यादव के केशव ने भी यात्रा निकालने का एलान कर दिया है. नाम दिया गया है जनाक्रोश यात्रा. 

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ये यात्रा 16 अगस्त से शुरू करेंगे. यूपी चुनाव के लिए अखिलेश यादव और महान दल का गठबंधन है. इसी गठबंधन की तीसरी पार्टी संजय चौहान की जनवादी पार्टी ने भी उसी दिन से जन क्रांति यात्रा निकालने का फैसला किया है. मतलब ये है कि यूपी की सड़कों पर अब रथ चला करेंगी. अलग अलग झंडों, डंडों और नारों के साथ. आख़िर चुनाव यूपी का है. 

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी से इस बार 7 नए चेहरों को जगह मिली है. बीजेपी ने चुनावी रणनीति के हिसाब से पिछड़ी और दलित जाति के नेताओं को इस बार मौका दिया. ब्राह्मण चेहरे के तौर पर अजय मिश्र टेनी को मंत्री बनाया गया. वहीं दलित कोटे से एस पी सिंह बघेल, कौशल किशोर और भानु प्रताप सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिली. 

पिछड़े वर्ग से ही एल वर्मा और पंकज चौधरी को मंत्री बनाया गया. अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल फिर से मंत्री बनीं. वे मोदी पार्टी वन में भी मंत्री थीं. 16 अगस्त से ये सभी मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा पर निकालेंगे. सबको चार चार लोकसभा क्षेत्रों में दौरा करने को कहा गया है. 

बीजेपी की इसी जन आशीर्वाद यात्रा की टक्कर में समाजवादी पार्टी ने भी दो अलग अलगा यात्राएं निकालने की तैयारी की है. दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों यात्राएं सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी की नहीं हैं. बस अखिलेश यादव का समर्थन है. 

जनाक्रोश यात्रा महान दल निकाल रही है. जिसके अध्यक्ष केशव देव मौर्य हैं. मौर्य की ये यात्रा बरेली से शुरू होकर बदॉयू, कासगंज और मैनपुरी होते हुए 27 अगस्त को इटावा में ख़त्म होगी. इटावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गृह ज़िला है. वहीं महान दल की यात्रा उन्हीं इलाक़ों से होकर गुजरेगी जहां उसका दबदबा है. 

जनवादी पार्टी के संजय चौहान की जन क्रांति यात्रा 16 अगस्त को बलिया से शुरू होगी. फिर मऊ, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, भदोही, प्रयागराज और अंडेतरनदर होते हुए 31 अगस्त को अयोध्या में खत्म होगी. राम मंदिर वाला अयोध्या. 

महान दल मौर्य बिरादरी की अगुवाई करता है, जबकि संजय चौहान की पार्टी नोनिया जाति की. दोनों ही पिछड़े वर्ग से हैं. अखिलेश यादव की कोशिश इस बार यादव के साथ अन्य पिछड़ों को जोड़ कर नया वोट बैंक बनाने की है. बीजेपी के गैर यादव पिछड़ों को एकजुट करने की मुहिम को इस बार समाजावादी पार्टी तोड़ने की जुगत में है. ये काम बड़ा मुश्किल है. बीजेपी लगातार दो लोकसभा चुनाव और 2017 का विधानसभा चुनाव शानदार तरीके से जीत चुकी है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget