एक्सप्लोरर

संत समाज और VHP की मांग, जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में तोड़े गए 435 मंदिरों का हो जीर्णोद्धार

कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले का संत समाज और वीएचपी ने स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने मांग की है कि अब जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार हो.

नई दिल्ली: कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 में हुए बदलाव वाले भारत सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब विश्व हिंदू परिषद और संत समाज एक विशेष तैयारी कर रहा है. वह जम्मू-कश्मीर में तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार करने की तैयारी में लग गया है. विश्व हिंदू परिषद और संत समिति के मुताबिक 90 के दशक में जम्मू-कश्मीर में 435 मंदिर तोड़े गए थे और अब वह सरकार और प्रशासन की अनुमति लेकर मंदिरों के जीर्णोद्धार का काम शुरू करने के पक्ष में है.

कश्मीरी पंडित ही नहीं देश का कोई भी नागरिक कश्मीर में रह सकता है

इसके साथ ही अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की बात भी कर रहा है. संत समिति के मुताबिक 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को अपना घर, जमीन-जायदाद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया. लेकिन अब जबकि वहां के समीकरण बदल चुके हैं और सरकार के इस ऐतिहासिक कदम के बाद अगर वह कश्मीरी पंडित चाहे तो अपने घरों और जमीन जायदाद पर जाकर फिर से कब्जा ले सकते हैं और अगर वे चाहें तो दूसरे लोगों को बेच भी सकते हैं. इसमें किसी को क्या एतराज हो सकता है. देश के किसी भी हिस्से का कोई भी नागरिक कश्मीरी पंडितों से उनकी जमीन खरीद सकता है और वहां पर रह सकता है.

संत समाज और VHP की मांग, जम्मू-कश्मीर में 90 के दशक में तोड़े गए 435 मंदिरों का हो जीर्णोद्धार

सुप्रीम कोर्ट में 5 दिन होने वाली सुनवाई का स्वागत

अखिल भारतीय संत समिति और विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर की सुप्रीम कोर्ट में हफ्ते में 5 दिन होने वाली सुनवाई का भी स्वागत किया है. समिति और विश्व हिंदू परिषद की तरफ से कहा गया कि उम्मीद करते हैं कि ये सुनवाई और जल्द पूरी होगी और सभी पक्षों को विस्तार से अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा. विश्व हिंदू परिषद ने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द आएगा जिससे कि राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा.

10 अगस्त को देश की राजधानी में जुटेंगे संत

इस सब के बीच 10 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में 70 से अधिक संत जुटेंगे जो राम मंदिर सुनवाई के बाद कैसे राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करना है और जल्द निर्माण पूरा करना है इस पर चर्चा तो करेंगे ही साथ ही सबरीमाला मंदिरों का जीर्णोद्धार जैसे अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget