एक्सप्लोरर

अनलॉक दिशा निर्देशानुसार राजस्थान में आज से अजमेर दरगाह सहित खोले जाएंगे कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल

अजमेर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि दरगाह को पुन: खोलने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रविवार को पूरे दरगाह परिसर को अल्कोहल मुक्त सेनिटाइजर से सेनिटाइज किया गया.

राजस्थान में अजमेर दरगाह सहित कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल अनलॉक दिशा निर्देशानुसार सोमवार से पुन:खोल दिये जायेंगे जबकि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते कई इस महिने बंद रहेंगे. सरकार ने धार्मिक स्थलों को सामाजिक दूरियों सहित अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के साथ सात सितम्बर से पुन: खोलने की स्वीकृति दी है. वहीं अधिकतर प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों ने प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं को देखते हुए पुन: खोलने में असमर्थता व्यक्त की है.

बांसवाड़ा स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, अजमेर के सूफी संत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, भरतपुर के सिद्ध हनुमान मंदिर, करौली की कैलादेवी और मदनमोहन मंदिर, डूंगरपुर स्थित गलियाकोट दरगाह को सोमवार से पुन: खोल दिया जायेगा.

वहीं दूसरी ओर जयपुर के गोविंद देव मंदिर, मोतीडूंगरी गणेश मंदिर, राजसमंद स्थित नाथद्वारा मंदिर, सीकर के खाटूश्याम मंदिर, बीकानेर के करणीमाता मंदिर, चूरू स्थिल सालासर बालाजी मंदिर को श्रृद्धालुओं के लिये नहीं खोला जायेगा.

जयपुर के कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि कुछ धार्मिक स्थलों को छोड़कर राजधानी के अधिकतर धार्मिक स्थल कल से नहीं खुलेंगे.उन्होंने कहा कि अधिकतर प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी को देखते हुए पुन: खोलने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है.

अजमेर में, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को पुन: खोलने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रविवार को पूरे दरगाह परिसर को सेनिटाइज किया गया है और देा गज की दूरी बनाये रखने के लिये गोले बनाये गये हैं. अजमेर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया कि दरगाह को पुन: खोलने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. रविवार को पूरे दरगाह परिसर को अल्कोहल मुक्त सेनिटाइजर से सेनिटाइज किया गया.

उन्होंने बताया कि परिसर में प्रवेश करने और परिसर से बाहर जाने वाले स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग सहित हाथ धोने, सेनिटाइज करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. पठान ने कहा कि महामारी से विश्व की सुरक्षा के लिये कल से दरगाह में 'दुआ' की जायेगी.

अजमेर दरगाह को पुन: खोलने का स्वागत करते हुए दरगाह दीवान जैनुअल अबेदीन अली खान और ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष नसीरूद्दीन चिश्ती ने श्रृद्धालुओं से राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने बुजुर्गों और बीमारों से फिलहाल दरगाह नहीं आने का आग्रह किया है.

करौली कलेक्टर सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि कैलादीव और मदन मोहन मंदिरों को पुन: खोला जायेगा जबकि बीकानेर कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि देशनोक स्थित करणी माता मंदिर, कपिल मंदिर और अन्य प्रमुख बड़े मंदिर नहीं खोले जाएंगे. त्रिपुरा सुंदरी मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष अशोक पंचाल ने बताया कि मंदिर में दो गज की दूरी सुनिश्चित करने के लिये सभी प्रबंध किए गये हैं. मंदिर सोमवार से खोल दिया जायेगा.

भरतपुर के वैर स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर के कृष्णा सिंह ने बताया कि महामारी को खत्म करने के लिये पिछले 20 दिनों से पुजारी 1.25 करोड हनुमान मंत्र का जाप कर रहे हैं.

चूरू के सालासर बालाजी मंदिर के पुजारी कमल किशोर ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन हजारों लोग दर्शन के लिये आते हैं, ऐसे में महामारी के बीच मंदिर को खोलना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए मंदिर इस महीने बंद रहेगा. राजसमंद कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि नाथद्वारा मंदिर भी अभी नहीं खोला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget