एक्सप्लोरर

गोमांस और तीन तलाक पर बयान देने वाले अजमेर दरगाह के दीवान बर्खास्त

नई दिल्ली: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन का तीन तलाक़ के मामले पर दिया गया बयान अब तूल पकड़ रहा है. इस मामले पर दीवान के छोटे भाई सैयद अलाउद्दीन चिश्ती ने मंगलवा की शाम दरगाह में आयोजित महफ़िल के दौरान जेनुअल आबेदीन को इस्लाम से ख़ारिज कर दिया. उन्होंने एलान कर दिया की मुफ्तियों की राय में दीवान आबेदीन अब मुस्लमान नहीं रहे. इसलिए वह अपने बाकि परिजनों की सहमति से खुद को दरगाह का अगला दीवान घोषित करते है और यह कहते हुए उन्होंने दीवान की गद्दी हथिया ली.

मुफ़्ती और आलीम-ए-दीन से राय लेने के बाद हुआ फैसला

दीवान के भाई अलाउद्दीन का कहना है कि तीन तलाक के मामले में बयान क़ुरान शरीफ़ के खिलाफ दिया गया बयान है. इस मसले पर उन्होंने मुफ़्ती और आलीम-ए-दीन से राय लेने के बाद यह फैसला निकाला है कि जैनुल आबेदीन मुर्तद हो चुका है यानी कि (इस्लाम से खारिज़) हो चुके हैं और एक इस्लाम से खारिज़ शख़्स दरगाह ख़्वाजा साहब रहमतुल्लाह अलैह का सज्जादा नशीन (दरगाह दीवान) नही हो सकता.

जब कोई गद्दी के लायक नहीं रहता, बर्खास्त कर दिया जाता है

इसलिए प्राचीन परंपरओं के अनुसार ख़ानक़ाह शरीफ़ से पारिवारिक रज़ामंदी के बाद दीवान इलमुद्दीन द्वितीय के बेटे सैयद अलाउद्दीन अलीमी आरिफ चिश्ती ने जैनुल आबेदीन को सज्जादगी से बर्ख़ास्त कर खुद को दरगाह दीवान घोषित कर दिया है. यह कदीमी रस्म है जब कोई गद्दी के लायक नही होता तो उसे बर्ख़ास्त कर दिया जाता है.

अलाउद्दीन चिश्ती ने फतवे मंगवाने की तैयारी शुरू कर दी

इस घटना के बाद एक और जहां दीवान का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है वही दूसरी ओर अलाउद्दीन चिश्ती ने देश के अलग अलग उलेमाओं से इस मामले में फतवे मंगवाने की तैयारी शुरू कर दी है. खास बात यह है कि अचानक हुई इस घटना ने एक बार फिर दरगाह दीवान और उनके भाई के बीच चल रहे गद्दी के उस विवाद को चिंगारी दे दी है जो कई साल से शांत पड़ा हुआ था.

तीन तलाक को लेकर जेनुअल आबेदीन का बयान 

बर्खास्त कर दिए गए दीवान आबेदीन ने कहा था, ‘’तीन तलाक पवित्र कुरान की भावनाओं के खिलाफ है. कुरान में तलाक को अति अवांछनीय माना गया है. जब निकाह लड़के और लड़की की रजामंदी से होता है तो तलाक के मामले में भी स्त्री के साथ विस्तृत संवाद होना ही चाहिए.’’

गोमांस को लेकर जेनुअल आबेदीन का बयान

दीवान आबेदीन ने खुद तो गोवंश के मांस का त्याग करने का एलान किया ही था, मुस्लिम समाज के लोगों से भी गोवंश का मांस नहीं खाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि गौवंश हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है तो सभी धर्मो के मानने वालों को इसकी रक्षा करनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget