एक्सप्लोरर

खुलासा: कसाब ने भारत की धरती पर माथा टेककर लगाए थे 'भारत माता की जय' के नारे

राकेश मारिया ने अपनी किताब में लिखा कि अजमल कसाब भारत के मुस्लिमों को लेकर अजीब सोच रखता था. उसका मानना था कि हिंदुस्तान में मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं है और मस्जिदों में ताले लगे होते हैं.

मुंबईः साल 2008 के 26/11 आतंकी हमले के दोषी अज़मल अमीर कसाब ने ना केवल भारत मां की धरती पर माथा टेका बल्कि भारत माता की जय के नारे लगाए वो भी एक बार नही दो बार. यह खुलासा किया है मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब 'Let Me Say It Now' में ऐसे कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. 26/11 आतंकी हमले के दौरान राकेश मारिया क्राइम ब्रांच के अडिशनल कमिश्नर थे.

राकेश मारिया ने अपनी आत्मकथा में लिखा की, आतंकी हमले के एकलौते बचे आतंकी कसाब को लेकर मुर्दाघर गए जहा कसाब के 9 आतंकी साथियों के लाश रखे गए थे. राकेश मारिया ने कसाब को 9 आतंकियों की लाशें दिखाते हुए कहा कि यह देखो तुम्हारे जिहादी दोस्त किस तरह जन्नत में है. 9 लाशों को देखकर कसाब की आंखे फटी की फटी रह गई.

भारत माता की जय के नारे लगवाए

राकेश मारिया ने कसाब से कहा, ''क्या कहते थे तुम्हारे उस्ताद? शरीर से खुशबू आएगी? चेहरे से चमक आएगा? मैं पूछते रहा पर उसके पास जवाब नही था''. अगर तुम्हारे उस्ताद कहते है कि जिहाद से शरीर से सुगंध आती है और चेहरा चमकता है तो खुद तुम्हारे उस्ताद जिहाद क्यों नही करते?

कसाब को अपने आतंकी साथियों को देखकर उल्टियां आने लगी और वो जमीन पर बैठ गया. राकेश मारिया की किताब का एक हिस्सा दिलचस्प है जहां उन्होंने कसाब से 'भारत माता की जय' के जयकारे लगवाए.

कसाब को मुर्दाघर लेकर गए मारिया

मुर्दाघर से आतंकियों की लाश दिखाने के बाद राकेश मारिया पुलिस सुरक्षा के बीच कसाब को मेट्रो जंक्शन के पास ले गए. उस जगह से बिल्कुल नजदीक जहां कसाब और उसके साथी ने मुम्बई पुलिस के अधिकारियों की झाड़ियों में छिपकर हत्या की थी.

मारिया लिखते हैं, ''मेट्रो जंक्शन के नजदीक पहुचने पर मैंने कसाब को ऑर्डर दिया, झुको और ज़मीन पर मत्था टेको. उसने थोड़ी घबराहट के साथ मेरी आज्ञा मानी.'' मैंने उसे कहा, ''भारत माता की जय कहो!'' कसाब ने कहा, ''भारत माता की जय''. मुझे एक बार से संतुष्टि नहीं हुई, मैंने उसे दोहराने को कहा. ''कसाब ने एक नही दो बार भारत माता की जय कहे.''

'लॉकअप में पढ़ता था नमाज'

राकेश मारिया ने अपनी किताब में लिखा कि अजमल कसाब भारत के मुस्लिमों को लेकर अजीब सोच रखता था. उसका मानना था कि हिंदुस्तान में मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं है और मस्जिदों में ताले लगे होते हैं. लेकिन, जब उसने लॉकअप में पांचों वक्त की नमाज सुनी, तो हैरान रह गया. ये उसकी कल्पना के बाहर की चीज थी.

एक दिन जांच अधिकारी कसाब को लेकर मेट्रो जंक्शन के नजदीक गया जहां सैकड़ो लोग सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे. यह देखकर कसाब को विश्वास ही नही हुआ. गौरतलब है कि कसाब को पाकिस्तान में बैठे उसके आकाओं ने इस तरह ब्रेन वाश किया था उसे भारत मे हर कोई दुश्मन लगे और जिहाद कर मरने के बाद जन्नत नसीब हो.

मुंबई: पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अपनी किताब में खोले 26/11 हमले से जुड़े कई राज

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget