एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'प्रोग्राम इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि...', अजीत पवार ने फोन से संपर्क ना होने पर सियासी अटकलों का दिया ये जवाब

Ajit Pawar Remarks: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अजीत पवार ने शनिवार (8 अप्रैल) को बताया कि उन्होंने अपने कार्यक्रम रद्द क्यों किया था.

Ajit Pawar Remarks: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) का तय कार्यक्रम रद्द होना और फोन से संपर्क ना होने के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें होने लगी थीं. 

चर्चा इसलिए हो रही थी क्योंकि अजित पवार ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री पर सवाल उठा रहे विपक्षी नेताओं से अलग राय दी थी. पवार ने था कहा कि किसी की डिग्री पर नहीं बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्या काम किया, इस पर बात होनी चाहिए. इस बीच इन तमाम चर्चाओं को लेकर उन्होंने खुद शनिवार (8 अप्रैल) को जवाब दिया. 

पवार ने कहा कि उन्होंने अपना प्रोग्राम इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि वो पिछले कुछ दिनों से समूचे महाराष्ट्र की लंबी यात्रा के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे और उन्होंने मीडियाकर्मियों को ऐसे मुद्दों पर अटकलबाजी न करने को कहा, क्योंकि इससे भ्रम पैदा होता है. 

अजित पवार ने क्या कहा? 

अजित पवार ने कहा कि मैं बीमार था, इसलिए मैंने शुक्रवार (7 अप्रैल) की यात्रा और प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द किए. पिछले कुछ दिनों से मैंने समूचे महाराष्ट्र की यात्रा की और मुझे पर्याप्त आराम नहीं मिला. ठीक से सो नहीं पाने, फेफड़े में संक्रमण से परेशानी बढ़ गई थी. मैंने डॉक्टरों के परामर्श से दवाएं ली और घर पर आराम किया. 

पवार ने कहा, ‘‘मैं भी इंसान हूं और मुझे भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.'' पुणे जिले के पिम्परी में शनिवार (9 अप्रैल) को एक आभूषण की दुकान का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं. 

क्यों हो रही रही थी चर्चा

अजीत पवार के प्रोग्राम कैंसल करने के कारण राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें बढ़ गई थीं. बता दें कि वो 2019 में पवार देवेंद्र फडणवीस के साथ चले गए थे. इसमें वो खुद डिप्टी सीएम बन गए थे जबकि फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Elections: टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में छिड़ी नोकझोंक, इन मुद्दों पर किया कटाक्ष- संन्यास लेंगे सिद्धारमैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर
कोच्चि हिट एंड रन केस में पुलिस पर गिरी गाज! हटाए गए पुलिस कमिश्नर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget